• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी बाबा हैं, शंकराचार्य पर गोविंदानंद के आरोप

अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी बाबा हैं, शंकराचार्य पर गोविंदानंद के आरोप

July 22, 2024
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी बाबा हैं, शंकराचार्य पर गोविंदानंद के आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 22, 2024
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी बाबा हैं, शंकराचार्य पर गोविंदानंद के आरोप

नई दिल्ली। ज्योतिर्मठ ट्रस्ट के स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फर्जी बाबा करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। गोविंदानंद ने कहा, ‘अविमुक्तेश्वरानंद नाम का एक फर्जी बाबा है। आप देखिए कि प्रधानमंत्री उनके पैर छू रहे हैं, अंबानी जैसे उद्योगपति अपने घर पर उनका स्वागत करते हैं। अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी नंबर 1 हैं। शंकराचार्य का तो छोड़िए… उनके नाम के आगे साधु, संत या संन्यासी लगाना भी गलत है।’

स्वामी गोविंदानंद सरस्वती महाराज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘वाराणसी कोर्ट का एक आदेश है। उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को तो भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। वह लंबे समय तक वाराणसी नहीं आए और मध्य प्रदेश में छिपे रहे।’ उन्होंने कहा कि इसे लेकर हमने उसे डांटा था, जिसके बाद उसने हमारे खिलाफ कानूनी मामले दायर कर दिए। हम यह सब सुप्रीम कोर्ट को बताना चाहते हैं, मगर वे हमें तारीख पर तारीख दिए जा रहे हैं। हमें न्याय चाहिए।

हत्या और अपहरण तक के लगाए आरोप 
गोविंदानंद सरस्वती ने कहा कि हम देश की खातिर ये सारे दस्तावेज पेश कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘अविमुक्तेश्वरानंद लोगों की हत्या और अपहरण कर रहे हैं। वह भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं। वे संन्यासी बनकर शादियों में शामिल होते हैं। वे कह रहे हैं कि केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब है, क्या वह सोना और पीतल में फर्क नहीं जानते हैं?’ उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 सितंबर 2022 को अविमुक्तेश्वरानंद को पत्र लिखा था। इसमें उन्हें श्रद्धेय शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तौर पर संबोधित किया गया। कांग्रेस ने पत्र जारी किया और अविमुक्तेश्वरानंद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। जब एससी ने स्टे जारी किया, तो प्रियंका गांधी ने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य के रूप में संबोधित करते हुए पत्र कैसे लिखा?

गोविंदानंद सरस्वती ने कांग्रेस को भी घेरा 
गोविंदानंद सरस्वती ने सवाल किया, ‘क्या कांग्रेस तय करेगी कि शंकराचार्य कौन है?’ उन्होंने कहा कि वह (अविमुक्तेश्वरानंद) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े हैं और देखिए कि उनका समर्थन कौन कर रहा है? प्रियंका गांधी वाड्रा। जब कभी राहुल गांधी हिंदू विरोधी बयान देते हैं तो अविमुक्तेश्वरानंद उनके साथ खड़े हो जाते हैं। ऐसा क्यों? इसकी वजह ये लेटर है। गोविंदानंद ने कहा, ‘कांग्रेस खेला खेल रही है और अविमुक्तेश्वरानंद उसके खिलौना हैं। मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से कहना चाहता हूं कि उन्हें इस पत्र को लिखने के लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना ​​​​दायर करेंगे।’

Previous Post

शौच करने बैठा था शख्स, 13 फुट लंबे अजगर ने किया हमला, खौफनाक VIDEO

Next Post

जब पिटते-पिटते बचे थे विकी कौशल, बोले- 500 लोगों की भीड़ ने घेर लिया था

Next Post
विकी कौशल

जब पिटते-पिटते बचे थे विकी कौशल, बोले- 500 लोगों की भीड़ ने घेर लिया था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
  • दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In