• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
LIVE: देश की अर्थव्यवस्था में शानदार वृद्धि, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

LIVE: देश की अर्थव्यवस्था में शानदार वृद्धि, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

July 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

LIVE: देश की अर्थव्यवस्था में शानदार वृद्धि, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 23, 2024
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 4 mins read
A A
0
LIVE: देश की अर्थव्यवस्था में शानदार वृद्धि, वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

Budget 2024 Live: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करना शुरू करेंगी। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसके बाद वह बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच चुकी हैं। इस बजट से खासकर मिडिल क्लास, किसान, नौकरीरपेशा और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। इस बजट में भी मोदी सरकार के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की झलक देखने को मिलेगी।

  • 11:18 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 : रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़

    वित्त मंत्री ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पांच योजनाओं के पीएम पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • 11:17 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 Live Updates: बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस

    वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा बजट को प्राथमिकताओं के लिए याद रखा जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में 9 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है।

    • कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
    • रोजगार और कौशल
    • समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
    • विनिर्माण और सेवाएं
    • शहरी विकास
    • ऊर्जा सुरक्षा
    • बुनियादी ढाँचा
    • नवाचार, अनुसंधान और विकास
    • अगली पीढ़ी के सुधार
  • 11:10 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 LIVE Updates : बजट में युवाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये

    वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस रोजगार बढ़ाने पर हैं। बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान पर जोर है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया गया है
  • 11:06 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 LIVE Updates : भारत की आर्थिक वृद्धि दर बेहतर : सीतारमण

    वैश्विक अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि बेहतर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में मुद्रास्फीति कम रही है। यह वर्तमान में 3.1 फीसदी है।
  • 10:58 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 LIVE : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर बाद 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट होगा।
  • 10:53 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई वित्त मंत्री को दही

    संसद में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें दही खिलाई। इसके बाद वित्त मंत्री ने उन्हें बजट की कॉपी सौंपी। राष्ट्रपति से औपचारिक मंजूरी के बाद वित्त मंत्री संसद पहुंची। इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी।

    Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई वित्त मंत्री को दही

  • 10:47 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 Live: बजट पेश होने से पहले संसद पहुंचे राहुल गांधी

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग के लिए पीएम मोदी समेत अन्य मंत्री संसद भवन पहुंचे थे।
  • 10:43 AM, Jul 23 2024

    Budget 2024 Live: बजट पेश होने से पहले AAP ने सरकार पर साधा निशाना

    AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 सालों में करोड़ों भारतीयों को महंगाई से जूझना पड़ा है। हम देखेंगे कि इससे निपटने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं। किसान लंबे समय से एमएसपी की मांग कर रहे हैं और एनडीए के सहयोगी भी अग्निवीर योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। रोजगार, एमएसपी और महंगाई पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी दिल्ली का बजट भी बता सकता हूं। संजय सिंह ने कहा कि पिछले 9 सालों में दिल्ली को 325 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिले हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि दिल्ली के लोगों ने AAP को चुना है।

न्यू टैक्स रिजीम के लिए अभी स्लैब क्या हैं?

₹3 लाख तक: कोई टैक्स नहीं

₹3 से 6 लाख तक: ₹3 लाख से अधिक आय पर 5%

₹6 से 9 लाख: ₹15,000 + ₹6 लाख से अधिक की आय पर 10%₹

9-12 लाख: ₹45,000 + ₹9 लाख से अधिक की आय पर 15%

₹12-15 लाख: ₹12 लाख से अधिक की आय पर ₹90,000 + 20%

₹15 लाख से ऊपर: ₹1.5 लाख + ₹15 लाख से अधिक की आय पर 30%

लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर 20-20 घंटे चर्चा

Budget 2024 Live: लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है। वहीं, निचले सदन में रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों पर अलग से बहस होने की उम्मीद है। पीटीआई भाषा के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में विनियोग और वित्त विधेयकों पर आठ घंटे की चर्चा और चार मंत्रालयों के कामकाज पर चार-चार घंटे की बहस होने की संभावना है। केंद्रीय बजट 2024-25 मंगलवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा के लिए कुल 20 घंटे का समय आवंटित किया गया है। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि आम बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे के आवंटित समय के दौरान विभिन्न दलों को मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा जिसका वित्त मंत्री सीतारमण जवाब देंगी।

सैलरी क्लास लगाए बैठा है ये 5 उम्मीदें, क्या निर्मला सीतारमण करेंगी पूरा

Budget 2024 Live: सैलरीड क्लास को 23 जुलाई यानी आज बजट से बहुत उम्मीदें हैं। इनके पीछे सबसे बड़ी वजह है, साल 2024 के अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स को अधिक राहत का न मिलना। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स को उम्मीद कै कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नए टैक्स रिजीम में हाइएस्ट टैक्स रेट को कम कर सकती हैं, मानक कटौती को बढ़ाने के साथ ओल्ड टैक्स रिजीम में उच्चतम टैक्स रेट के लिए लिमिट बढ़ा सकती हैं। अनुमान है कि सरकार बजट 2023 में पेश की गई न्यू टैक्स रिजीम की कथित कमियों को दूर करेगी।

Previous Post

खांसी की दवाई में जहर!क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं 100 से ज्यादा सिरप

Next Post

अजित पवार की NCP के पोस्टरों से ‘मुख्यमंत्री’ गायब, क्या बढ़ गई दरार?

Next Post
बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

अजित पवार की NCP के पोस्टरों से 'मुख्यमंत्री' गायब, क्या बढ़ गई दरार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In