• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नीतीश और चंद्रबाबू को मोदी सरकार ने बजट में साधा, निर्मला ने क्या दिया

नीतीश और चंद्रबाबू को मोदी सरकार ने बजट में साधा, निर्मला ने क्या दिया

July 23, 2024
टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास

June 4, 2026
सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 4, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल

June 4, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज

June 4, 2026
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना

June 4, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दोषों का वर्जन करने वाला साधु होता है सुव्रत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 4, 2026
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नीतीश और चंद्रबाबू को मोदी सरकार ने बजट में साधा, निर्मला ने क्या दिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 23, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नीतीश और चंद्रबाबू को मोदी सरकार ने बजट में साधा, निर्मला ने क्या दिया

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का जब गठन हुआ था, तभी से चर्चा थी कि अब आंध्र प्रदेश और बिहार की ओर से केंद्र पर दबाव रहेगा। तेलुगु देशम पार्टी और जेडीयू की ओर से इस संबंध मांग भी उठाई गई थी कि राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। अब मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनडीए को दो बड़े सहयोगियों को साधने की कोशिश की है। इसके तहत आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड दिया जाएगा। वहीं बिहार के लिए भी 26 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे। इस रकम का इस्तेमाल राज्य में तीन एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ और इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा।

बिहार को आम बजट में क्या-क्या मिला

बिहार की बात करें तो राज्य में सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे गया, नालंदा, दरभंगा समेत कई जिलों को फायदा मिलेगा।केंद्र सरकार ने पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेसवे बनाने के लिए फंड देने का ऐलान किया है। इसके अलावा बक्सर से भागलपुर के बीच भी एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। साथ ही बोधगया से राजगीर, वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाइवे बनेगा। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का एक पुल बनाया जाएगा।

बिहार को बाढ़मुक्त कराने के लिए भी बजट का आवंटन

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या से निजात पाने के लिए भारत सरकार नेपाल के साथ मिलकर काम करेगी। राज्य में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस बजट में 11500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाकर धार्मिक पर्यटन विकसित किया जाएगा। नालंदा को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार सहायता देगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। इससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने के लिए खास मदद

वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश के लिए ऐलान किया कि राज्य का पुनर्गठन हुआ है और उसकी माली हालत पहले जैसी नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। हर मोर्चे पर आंध्र के विकास के लिए योगदान दिया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि अमरावती में राजधानी तैयार करने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा गोदावरी नदी पर बनी पोलावरम सिंचाई परियोजना के लिए भी योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए यह स्कीम लाइफलाइन की तरह है। इससे किसानों को मदद मिलेगी और राज्य की खाद्य सुरक्षा भी तय होगी। उन्होंने कहा कि हम इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के प्रयास करेंगे।

आंध्र प्रदेश में बनेंगे दो औद्योगिक गलियारे, पिछड़ों जिलों का खास ख्याल

वित्त मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में रायलसीमा के पिछड़े इलाकों और उत्तरी जिलों के विकास के लिए भी फंड आवंटित होगा। उन्होंने आंध्र पुनर्गठन ऐक्ट के तहत जो वादा किया गया था, उसके तहत राज्य में औद्योगिक इकाइयों को भी विकसित किया जाएगा। मोदी सरकार के बजट में वादा किया गया है कि विशाखापत्तनम-चेन्नै इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और हैदराबाद-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा हाईवे, सड़कों, बिजली और पानी के लिए भी पर्याप्त फंड जारी होगा।

Tags: #बजट
Previous Post

मोबाइल फोन, सोना-चांदी समेत के घटेंगे दाम, बजट के बाद क्या सस्ता, क्या महंगा?

Next Post

बजट देखकर कांग्रेस को आ गया मजा, किस बात पर बोले- बहुत खुशी हुई

Next Post
बजट देखकर कांग्रेस को आ गया मजा, किस बात पर बोले- बहुत खुशी हुई

बजट देखकर कांग्रेस को आ गया मजा, किस बात पर बोले- बहुत खुशी हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टीसीएस विवाद के बाद अब विप्रो पर आरोप, पूर्व कर्मचारी पहुंची पुलिस के पास
  • सात टेस्ट खेलने वाले केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप का आगाज, पीएम मोदी बोले— योग बनेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल
  • लोकसभा सीटों के पुनर्गठन पर सरकार की तैयारी तेज
  • राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, अमित मालवीय ने साधा निशाना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In