• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्य श्री ने दीक्षा दिवस पर संघ को दिया नव साध्वीप्रमुखा का उपहार

आचार्य श्री ने दीक्षा दिवस पर संघ को दिया नव साध्वीप्रमुखा का उपहार

May 15, 2022
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

उद्धव-राज गठबंधन से भाजपा को नहीं खतरा: आंतरिक सर्वे में दावा

June 5, 2025
अडानी

मुंबई मेट्रो जितना टैक्स! अडानी ग्रुप ने एक साल में भरा ₹74,945 करोड़

June 5, 2025
आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

June 5, 2025
शशि थरूर

थरूर का ट्रंप को जवाब: न मध्यस्थता मांगी, न सरेंडर किया

June 5, 2025
दीवार के उस पार मौत थी

दीवार के उस पार मौत थी

June 5, 2025
आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

आरसीबी की जीत या संवेदनहीनता की पराकाष्ठा?

June 5, 2025
सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन पर जस्टिस गवई की नाराजगी

न्यायपालिका की राजनीति से दूरी जरूरी

June 5, 2025
उत्तर रेलवे का दावा, दिवाली-छठ पर गांव जाने वाले यात्रियों के लिए खास तैयारी

रेलवे लाएगा आधार वेरिफिकेशन सिस्टम

June 5, 2025
बांग्लादेशी नागरिकों ने बीएसएफ जवान को किया अगवा, कुछ घंटों में रिहाई

बांग्लादेशी नागरिकों ने बीएसएफ जवान को किया अगवा, कुछ घंटों में रिहाई

June 5, 2025
ट्रम्प

ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध: 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर रोक

June 5, 2025
गाज़ा

ग़ाज़ा नरक से भी बदतर: रेड क्रॉस प्रमुख की चेतावनी

June 5, 2025
लश्कर और जैश के ठिकानों पर सीधी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर सफल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डरा पाकिस्तान, फिर मांगी बातचीत

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

आचार्य श्री ने दीक्षा दिवस पर संघ को दिया नव साध्वीप्रमुखा का उपहार

49 वें दीक्षा दिवस 'युवा दिवस' पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्य श्री ने दीक्षा दिवस पर संघ को दिया नव साध्वीप्रमुखा का उपहार

सरदारशहर, चूरू:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने आज सरदारशहर की धरा पर तेरापंथ की 9 वीं साध्वीप्रमुखा के रूप में साध्वीश्री विश्रुतविभा जी का मनोनयन कर सरदारशहर के इतिहास में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ दिया। सरदारशहर में प्रवासित आचार्य श्री महाश्रमण ने आज साध्वी समुदाय की मुखिया के रूप में मुख्यनियोजिका विश्रुतविभा जी की नियुक्ति की तो सम्पूर्ण तेरापंथ समाज में हर्ष की लहर छा गयी। आचार्यप्रवर के 49 वें दीक्षा दिवस पर मानों धर्मसंघ को नव साध्वीप्रमुखा का उपहार मिल गया।

तेरापंथ भवन में विराट जनमेदिनी के मध्य आज विविध कार्यक्रमों का समायोजन हुआ। एक ओर आचार्यश्री का दीक्षा दिवस देशभर में’ युवा दिवस’ के रूप में मनाया गया वहीं हाजरी वाचन एवं सरदारशहर वासियों द्वारा चातुर्मास की अर्ज ने आज के आध्यात्मिक उल्लास को द्विगुणित कर दिया।

नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया साध्वीप्रमुखा मनोनयन
समारोह में ज्यों ही आचार्यप्रवर मंचासीन हुए तो समुपस्थित धर्मसभा में श्रद्धालुओं में उत्सुकता से शांति छा गयी। हर कोई नव साध्वीप्रमुखा के चयन को लेकर आतुर भावों से प्रतीक्षारत था। तेरापंथ के पूर्वाचार्यों का स्मरण कर जैसे ही आचार्यश्री ने साध्वी श्री विश्रुतविभा जी की नियुक्ति कर साध्वीप्रमुखा पद प्रदान किया तो पूरा परिसर जय जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

आचार्यश्री ने मंगल उद्बोधन में कहा – हमारा यह तेरापंथ धर्मसंघ आज से 262 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ और महामना आचार्य भिक्षु इसके प्रथम गुरु हुए। चतुर्थ आचार्य श्री जीतमल जी ने संघ में साध्वियों की मुखिया के रूप में व्यवस्था दी। साध्वी सरदारां जी प्रथम साध्वीप्रमुखा बनी। तब से यह परंपरा चली आरही है। आचार्य श्री तुलसी ने अपने आचार्यकाल में तीन साध्वीप्रमुखाओं की नियुक्ति की। आचार्य के निर्देशन में भी एक ही साध्वी मुखिया होती है। इससे पूर्व साधिक 50 वर्षों तक साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा जी ने इस पद पर सेवाएं दी। दिल्ली में दो माह पूर्व उनका प्रयाण हो गया। अब इस पद को रिक्त न रखते हुए में साध्वी विश्रुतविभा को नियुक्त करता हूं।

तत्पश्चात आचार्यवर ने उन्हें धवल उत्तरीय प्रदान किया जिसे साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी ने साध्वीप्रमुखा को ओढ़ाया। आशीर्वचन फरमाते हुए आचार्यश्री ने अपना स्वयं का राजोरहण एवं प्रमार्जनी नव साध्वीप्रमुखा को प्रदान की। आचार्य श्री ने कहा कि आचार्यों का एक कर्तव्य साध्वीप्रमुखा की नियुक्ति होता है जिसे आज मैनें सम्पन्न कर लिया है। अब आप खूब अच्छे तरीके से साध्वी समुदाय की सारसंभाल, व्यवस्था आदि देखे और स्वयं चित्त समाधि में रहते हुए औरों को भी चित्त समाधि में रखे।

तेरापंथ की मर्यादा, संघ व्यवस्था के इन दुर्लभ क्षणों को देख हर कोई श्रद्धा भावों में सराबोर हो गया। धर्मसभा ने खड़े होकर साध्वीप्रमुखा का अभिवादन किया।

साध्वीप्रमुखाश्री के भावोद्गार
नवमनोनित साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने कहा कि आचार्यप्रवर ने मुझे यह दायित्व सौंपा है। आप श्री के आशीर्वाद और विश्वास से मैं आगे बढ़ते हुए इसका निर्वाह कर पाऊंगी। गुरूदेव श्री तुलसी से मुझे संयम रत्न मिला, आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के सान्निध्य में मुझे आगे बढ़ने का अवकाश मिला। साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी का भी निकट सान्निध्य का योग मिला। वर्तमान में आचार्यश्री के आभावलय में हम सभी साधना कर रहे है। अपने प्रति मैं मंगलकामना करती हूं कि गुरुओं के निर्देश, आज्ञा के प्रति सर्वात्मना समर्पित रहकर धर्मसंघ में अपना योगदान देती रहूं।

कार्यक्रम में मुख्यमुनि श्री महावीर, साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी ने मंगलकामना प्रकट की। साध्वीवृन्द ने सामूहिक गीत का संगान किया। साध्वी जिनप्रभा जी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया जिसे साध्वीवर्या जी ने साध्वीप्रमुखा जी को उपहृत किया।

दीक्षा धरा पर दीक्षा दिवस का सुंदर संयोग
दीक्षा दिवस के संदर्भ में आचार्यप्रवर ने कहा कि मेरे लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 48 वर्षों पूर्व मैनें इसी सरदारशहर में दीक्षा ग्रहण की थी। मानों मेरे लिए सोने का सूरज ऊगा, मुझे संयम रत्न मिला। यह संयम रत्न आजीवन सुरक्षित रहे अपने प्रति मैं यह मंगलकामना करता हूं।
इस अवसर पर अभातेयुप के अध्यक्ष श्री पंकज डागा, श्री सुजानमल दुगड़, श्री सुमतिचंद गोठी, नवीन नौलखा, ललित मोदी ने अपने विचार रखे। सरदारशहर तेयुप ने गीत की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के बच्चों ने राजनेताओं का रूप बनाकर अभिवंदना की। इससे पूर्व प्रातः आचार्यश्री का श्री समवसरण पदार्पण हुआ जहां ज्ञानार्थियों ने इतिहास का पुनरावर्तन करते हुए गुरूदेव के वैराग्य काल, दीक्षा काल की झलकियों का मंचन किया। दो दीक्षार्थियों का प्रतीकात्मक वरघोड़ा भी नगर में निकाला गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In