डेस्क : हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में और गीत बने हैं, जो समय बीतने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसे रहते हैं। कुछ फिल्में रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ा कमाल न दिखा पाई हों, लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के मशहूर गीत के बारे में बता रहे हैं, जिसकी खासियत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, यह गीत साल 1981 में आई फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का है। फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘मेरे जीवन साथी’ आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जाता है। इस गीत में अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री रति अग्निहोत्री की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
इस गीत की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके बोलों में एक-दो नहीं, बल्कि करीब 80 फिल्मों के नाम पिरोए गए हैं। गीतकार आनंद बख्शी ने इसे इतने खूबसूरत ढंग से लिखा कि सुनने वाले को सहज ही यह एहसास नहीं होता कि पूरी रचना दरअसल अलग-अलग फिल्मों के नामों से बुनी गई है। हर पंक्ति में किसी न किसी फिल्म का नाम बेहद सहजता से शामिल किया गया है।
गीत के बोलों में हरे रामा हरे कृष्णा, खूबसूरत, आवारा, जॉनी मेरा नाम, जिद्दी, पड़ोसन, राम और श्याम, सत्यम शिवम सुंदरम, दीवाना मस्ताना, मेरे हमसफर, ये रास्ते हैं प्यार के, चार सौ बीस, दिल तो है, बेशरम, जवानी दीवानी और लोफर जैसी कई फिल्मों के नामों का उल्लेख मिलता है। यही वजह है कि यह गीत अपने अनोखे अंदाज के कारण आज भी याद किया जाता है।
फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ की बात करें तो इसमें कमल हासन और रति अग्निहोत्री के अलावा माधवी, सुनील थापा, रजा मुराद और अथिली लक्ष्मी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के गीतों को संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ने संगीत से सजाया था, जिनकी धुनों ने इस फिल्म को और भी यादगार बना दिया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

