ज्यादातर लोगों को सुबह उठते ही आंखों में जलन महसूस होती है। वहीं, कई लोगों की आंखों में दर्द और सूजन भी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि आंखों को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको कुछ तरीके अपनाकर आंखों की जलन को दूर करने के उपाय करने चाहिए।
ठंडा एलोवेरा जेल
आपके घर पर अगर एलोवेरा का प्लांट लगा हुआ है, तो इससे अच्छा उपाय नहीं हो सकता। आपको एलोवेरा स्टीम लेकर इसे फ्रीजर में रखना है। फिर ठंडा होने के बाद इसमें से एलोवेरा जेल निकालकर आंखों के चारों तरफ लगा लें। 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें।
ठंडा आलू
आपको आलू के स्लाइस नहीं लगाने हैं बल्कि एक ठंडे आलू को लेकर इसे घिसकर इसे आंखों के ऊपर और आसपास लगा लें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी। 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
गुलाब का पेस्ट
यह भी बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियां लेकर इसे पीस लेना है। फिर इसको आंखों के ऊपर और आसपास लगा लें। इस पेस्ट को भी आपको 10 मिनट के लिए रखना है। इसे ठंडे पानी से धो लें। आपके पास अगर फ्रेश गुलाब नहीं है, तो आप शुद्ध गुलाब जल लेकर भी इसे आंखों में डाल सकते हैं। इससे आपकी आंखों को ठंडक और आराम मिलेगा, लेकिन याद रखें कि गुलाब जल में कोई केमिकल नहीं होना चाहिए। आपको घर का बना शुद्ध गुलाब जल ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है।