• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अभिषेक बनर्जी

आतंकवाद पर विदेश में गरजे अभिषेक बनर्जी, पाकिस्तान की खुली पोल

May 24, 2025
हनुमान जी

हनुमत भक्ति की अग्निपरीक्षा: आज है ज्येष्ठ का अंतिम बड़ा मंगल

June 10, 2025
राशिफल

10 जून 2025 का राशिफल

June 10, 2025
कोरोना

देश में फिर बढ़ा कोरोना, सामने आया नया XFG वेरिएंट

June 9, 2025
राहुल गांधी

मोदी सरकार पर राहुल का वार: सिर्फ प्रचार, कोई जवाबदेही नहीं

June 9, 2025
केरल तट के पास जहाज में आग, बचाव अभियान जारी

केरल तट के पास जहाज में आग, बचाव अभियान जारी

June 9, 2025
आचार्यश्री

 ज्ञानार्जन के बाधक तत्त्वों से बचें विद्यार्थी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2025
कर्नाटक बजट 2024: अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं, 20 लाख नौकरियों का वादा

सिद्धरमैया: स्टेडियम भगदड़ के लिए सरकार नहीं जिम्मेदार, शिफ्ट करने पर विचार

June 9, 2025
मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने एसीबी की पूछताछ में अनुपस्थिति का किया संकेत

June 9, 2025
गर्मी

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, 12 जून के बाद मिलेगी राहत की उम्मीद

June 9, 2025
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

मुंबई लोकल ट्रेन हादसा: भीड़ से गिरकर 5 की मौत

June 9, 2025
बलात्कार

पश्चिम बंगाल में दरिंदगी: 6 महीने बंधक, बेरहमी की हदें पार

June 9, 2025
हत्या

राजा मर्डर केस: सोनम गिरफ्तार, साज़िश बेनकाब

June 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 10, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

आतंकवाद पर विदेश में गरजे अभिषेक बनर्जी, पाकिस्तान की खुली पोल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2025
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अभिषेक बनर्जी

डेस्क:पहलगाम में आतंकी हमले और फिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर का सच बताने के लिए भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समय विदेश दौरा कर रहा है। तोक्यो पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद की तुलान रैबीज वाले कुत्ते से करते हुए पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने कहा, हम यहां यही संदेश देने आए हैं कि हम आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेक सकते। मैं भारत में विपक्षी दल से आता हूं। हमारा कहना है कि पाकिस्तान को उसी भाषा में समझाना चाहिए जिस भाषा में वह समझता है।

उन्होंने कहा, आतंकवाद एक रैबीज वाले कुत्ते की तरह है जिसे पाकिस्तान ने पाल रखा है। हमें सबसे पहले उसे पालने वाले से लड़ना होगा। नहीं तो वह इस तरह के और भी कुत्ते पैदा कर देगा। भारत एक जिम्मेदार देश है। हमने जो भी कार्रवाई की है वह एक जिम्मेदार देश के तौर पर की है। हमने उकसावे का कोई ऐक्शन नहीं किया बल्कि केवल आतंकी ठिकानों पर वार किया है।

तोक्यो में ही जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, हमारा कोई और अजेंडा नहीं था लेकिन जब उन्होंने अटैक करना शुरू किया तो भारतीय सेना ने कैसे आत्मरक्षा की है, वह सबके सामने है। जब उन्होंने अटैक किया तो भारतीय वायुसेना ने उनके 9 एयरबेस तबाह कर दिए। मीडिया में बहुत तरह की बातें आती रहीं लेकिन वहां के डीजीएमओ ने बात की। उनके डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन करके कहा कि हम सीजफायर चाहते हैं तो भारत भी सहमत हो गया।

जेडीयू नेता ने कहा, सरकार ने तय किया कि अलग-अलग जाकर बताना जरूरी है कि वहां की सरकार और आर्मी ही इस सारे काम में शामिल है। हम और दुनिया न्युट्रल नहीं रह सकती। हमने तो संदेश दे दिया है कि हम पर आएगा तो घर में घुसकर मारेंगे। हम शांति से नहीं बैठेंगे। पाकिस्तान को यह बात समझ लेनी चाहिए कि भारत के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता। वह कुछ करेगा तो हम घुसकर मारेंगे।

संजय कुमार झा ने कहा, हमने फोटोग्राफ दिखाए कि पाकिस्तान के सेना के अधिकारी आतंकियों के जनाजे में शामिल हो रहे हैं। पाकिस्तान का हाल तो आप जानते हैं। उस देश में कुछ बचा ही नहीं है। उनके आर्मी चीफ का बयान आप सुनिए। पहलगाम हमले के एक सप्ताह पहले वह किस तरह की बात करते हैं। वह कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान धर्म के आधार पर बना। हमारी सोच अलग है। वह प्रवासी पाकिस्तानियों को संबोधित कर रहे थे। वह भारत के खिलाफ हेट स्पीच कर रहे थे। इस तरह का पड़ोसी है। सरकार और लोग चाहते हैं कि अब बहुत हो चुका। अब हर हरकत का सीधा जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In