• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

May 22, 2025
मंचूरियन

इस बार ट्राई करें चटपटा आलू मंचूरियन!

June 6, 2025
1 या 2 जुलाई ,योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और पारण टाइमिंग

निर्जला एकादशी व्रत आज, पारण कल

June 6, 2025
राशिफल

6 जून 2025 का राशिफल

June 6, 2025
संवेदना का पतन और लाशों की निरर्थकता

संवेदना का पतन और लाशों की निरर्थकता

June 5, 2025
श्रीराम दरबार

अयोध्या में श्रीराम दरबार विराजमान

June 5, 2025
भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

June 5, 2025
अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2025
सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

June 5, 2025
हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी थे, भगदड़ पर HC से बोली सरकार; डिप्टी CM का अलग दावा

हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी थे, भगदड़ पर HC से बोली सरकार; डिप्टी CM का अलग दावा

June 5, 2025
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच सुलह की कोशिशें, क्या होगा शिवसेना-मनसे गठबंधन?

उद्धव-राज गठबंधन से भाजपा को नहीं खतरा: आंतरिक सर्वे में दावा

June 5, 2025
अडानी

मुंबई मेट्रो जितना टैक्स! अडानी ग्रुप ने एक साल में भरा ₹74,945 करोड़

June 5, 2025
आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2025
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका

पानी पीना हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, यह शायद बताने की भी जरूरत नहीं। लेकिन सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है बल्कि सही मात्रा में और सही तरीके से पानी पीना भी उतना ही जरूरी है। आजकल ज्यादातर लोग ये तो जानते हैं कि उन्हें दिन में कितना पानी पीना है लेकिन पानी पीने का सही तरीका अब भी कई लोगों को नहीं पता। जबकि आयुर्वेद की मानें तो यदि सही ढंग से पानी पी लिए जाए, तो कई बीमारियां तो वैसे ही शरीर से दूर रहती हैं। अब जब पानी हमारे जीवन का इतना जरूरी हिस्सा है, तो क्यों ना उसे पीने का सही ढंग भी जान लिया जाए। तो चलिए आज आयुर्वेद में बताए गए पानी पीने के कुछ नियम जान लेते हैं।

हमेशा बैठकर ही पानी पीएं

घर के बड़े-बुजुर्गों से अक्सर आपने सुना होगा कि पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए, वरना जोड़ों में दर्द हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भी पानी कभी खड़े हो कर नहीं पीना चाहिए। दरअसल जब आप खड़े हो कर पानी पीते हैं, तो बॉडी उसे ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाती है। इससे किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है, जिससे जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसलिए हमेशा आराम से बैठकर ही पानी पीने की सलाह दी जाती है।

घूंट-घूंट भर के पीएं पानी

जल्दीबाजी में अक्सर लोग ढेर सारा पानी एक बार में ही गटक जाते हैं। जबकि आयुर्वेद के अनुसार यह बिल्कुल भी अच्छी आदत नहीं। आयुर्वेद में तो पानी को भी खाते हुए पीने की सलाह दी जाती है। यानी पानी को घूंट-घूंट भरते हुए इस तरह पीएं जैसे आप उसे चबा रहे हों। जितना वक्त ले कर पानी पीया जाता है, उतना ही ये फायदेमंद होता है। इससे पानी और मुंह की लार अच्छी तरह आपस में मिक्स हो जाते हैं, तो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

खाने के तुरंत पहले और तुरंत बाद ना पीएं पानी

ये बात भी आप घर के बड़ों से सुनते आए होंगे कि खाना खाने के तुरंत बाद या तुरंत पहले पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से पेट की अग्नि कमजोर पड़ जाती है। यही अग्नि होती है जो खाने को तोड़कर उसे पचाने का काम करती है। अग्नि के कमजोर पड़ जाने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जैसे ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द आदि। इसलिए हमेशा खाने से आधा घंटा पहले और खाने के एक घंटा बाद ही पानी पीना चाहिए।

ज्यादा ठंडा पानी ना पीएं

आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी परहेज करना चाहिए। ज्यादा ठंडा पानी पीने से कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी आपको राहत भले ही दे लेकिन सेहत के लिए ये ठीक नहीं। इसलिए आयुर्वेद की मानें तो हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखा पानी पीना चाहिए। ज्यादा गर्मी है तो आप मटके का हल्का ठंडा पानी पी सकते हैं या फिर फ्रिज के ठंडे पानी में थोड़ा सा नॉर्मल पानी मिलाकर पीया जा सकता है।

सही जगह स्टोर करेंगे पानी तो मिलेगा दोगुना फायदा

आयुर्वेद के अनुसार पीने के पानी को यदि तांबे या चांदी के बर्तन में स्टोर किया जाए, तो ये बॉडी के लिए और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। चांदी और तांबे के बर्तनों में स्टोर किया गया पानी, शरीर के वात, कफ और पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करता है। ये पानी पीने से पाचन दुरुस्त रहता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। ऐसे में अगर आप पानी के दोगुने फायदे चाहते हैं, तो पीने के पानी को चांदी या तांबे के बर्तन में स्टोर कर सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In