• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बारी? राज्यसभा में गूंजा मुद्दा

अब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बारी? राज्यसभा में गूंजा मुद्दा

March 24, 2022
अंडमान सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 से अधिक लापता

अंडमान सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 से अधिक लापता

April 15, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, पंजाब सरकार ने वापस ली जेड+ सुरक्षा

April 15, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रांजिट जमानत पर रोक

April 15, 2026
अशोक मित्तल पर ईडी की रेड से सियासत गरमाई, आप ने उठाए सवाल

अशोक मित्तल पर ईडी की रेड से सियासत गरमाई, आप ने उठाए सवाल

April 15, 2026
महिला आरक्षण को मिला बड़ा समर्थन, प्रतिभा पाटिल ने बताया ऐतिहासिक कदम

महिला आरक्षण को मिला बड़ा समर्थन, प्रतिभा पाटिल ने बताया ऐतिहासिक कदम

April 15, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का पोप पर तीखा हमला, ईरान को लेकर भड़काया नया विवाद

April 15, 2026
योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का बड़ा फैसला: वेज बोर्ड बनेगा, मजदूरी में अंतरिम बढ़ोतरी

April 15, 2026
चिदंबरम ने कहा—बजट ने आर्थिक चुनौतियों को किया नजरअंदाज

संविधान संशोधन पर संग्राम: चिदंबरम ने बताया ‘मिश्चिवियस मूव

April 15, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

April 15, 2026
जेडी वेंस

अमेरिका-ईरान तनाव: “एक रात में नहीं मिटेगा अविश्वास” – जेडी वेंस

April 15, 2026
पोर्ट चीन को, कर्ज के लिए भारत की ओर—मुइज्जू की बढ़ी मुश्किलें

पोर्ट चीन को, कर्ज के लिए भारत की ओर—मुइज्जू की बढ़ी मुश्किलें

April 15, 2026
शहबाज शरीफ

मध्यस्थ बनने चला पाकिस्तान, अब क्यों दर-दर कूटनीति में भटक रहे शहबाज़?

April 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बारी? राज्यसभा में गूंजा मुद्दा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की बारी? राज्यसभा में गूंजा मुद्दा

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दे उठाये जिनमें ”एक राष्ट्र, एक चुनाव”, ओडिशा में विधानपरिषद के गठन, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने और बेघर बच्चों (स्ट्रीट चिल्ड्रेन) के पुनर्वास के मुद्दे शामिल थे।

शून्य काल में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. डी पी वत्स ने ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” का मुद्दा उठाया और कहा कि 1967 के बाद संविधान के अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त विधायक दल की सरकारों को कार्यकाल के बीच में ही बर्खास्त किया गया तथा इसके बाद देश में ‘एक राष्ट्र, लगातार’ चुनाव की स्थिति हो गई।

अलग अलग समय पर होने वाले चुनावों को देश के संसाधनों पर बड़ा भार बताते हुए वत्स ने कहा, ”राष्ट्र हित को मद्देनजर रखते हुए मैं सभी राजनीतिक दलों, वह चाहें सरकार में हों या विपक्ष में, से आग्रह करूंगा कि दस विषय पर एक आम सहमति बनाई जाए। इसके लिए कोई रास्ता निकाला जाए ताकि देश के संसाधनों पर भार कम हो और पांच साल में एक बार विधानसभा, लोकसभा और शहरी निकायों के चुनाव हों। ऐसा होता है तो देश हित में बहुत अच्छा होगा।”

ओडिशा में विधान परिषद के गठन की भी मांग
ओडिशा से बीजू जनता दल के सदस्य मुजीबुल्लाह खान ने राज्य में विधान परिषद के गठन के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ओडिशा की विधान सभा ने इस आशय का संकल्प 2018 में सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्यसभा में एक लिखित सवाल के माध्यम से इस प्रस्ताव की स्थिति की जानकारी मांगी गई तो सरकार की ओर से जवाब में कहा गया कि उसे इस संकल्प का कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ”विधान सभा से संकल्प पारित होने के बाद भारत सरकार के पास कागज आया था। मंत्री महोदय कह रहे हैं कि वह कागज मिल नहीं रहा है।…मतलब कहीं गुमा दिये होंगे? यह तो बड़ी अजीब बात है। हम सब स्कूलों में पढ़ते थे तब कागज गुम हो जाया करते थे…यहां तो संसद में कागज गुम हो रहा है…सरकार में भी कागज गुम हो रहा है।” खान ने कहा कि इसके बाद विधान सभा के अध्यक्ष ने फिर से संकल्प संबंधी आवश्यक दस्तावेज की प्रति केंद्र सरकार को भेजी है। उन्होंने कहा, ”हमारा अनुराध है कि विधान परिषद गठन करने का जो संकल्प विधान सभा से पारित हुआ है, उसका सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाइए।”

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की छाया वर्मा ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत मिलने वाले लाभ के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने और इसके लाभ का दायरा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गर्भवती महिला को 5000 रुपये तक का लाभ मिलता है लेकिन सिर्फ 58 प्रतिशत जरूरतमंद ही इसका फायदा ले पा रहे हैं क्योंकि इसके आवेदन की प्रक्रिया बहुत कठिन है।

उन्होंने कहा, ”इस प्रक्रिया को आसान बनाया जाना चाहिए और गर्भपात के बाद दूसरे बच्चे की स्थिति में इस योजना फायदा दिया जाना चाहिए, जो अभी नहीं मिलता है।”

कांग्रेस की अमी याग्निक ने बेघर बच्चों का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार को इनके आंकड़े इक्ट्ठे कर इनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने सदन के सदस्यों से भी अनुरोध किया कि वे आगे आएं और ऐसे बच्चों के पुनर्वास में योगदान दें।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के गुलबर्गा में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल (ईएसआईसी) की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए इसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रूप में विकसित करने की मांग की।

उन्होंने कहा, ”इस अस्पताल के प्रबंधन के लिए पैसे नहीं है। इसकी स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। आप हर राज्य में एम्स खोल रहे हैं। इस ईएसआईसी अस्पताल के पास 50 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसे एम्स में शामिल कर लेंगे तो करोड़ों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।”

तृणमूल कांग्रेस के लुइझिनो फ्लेरियो ने प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से गोवा की नदियों व वहां के पर्यावरण का बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, ”इस कानून को समाप्त करना गोवा के हित में है।”

Previous Post

जंग में उतरने को तैयार अमेरिका, रूस ने किया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तो करेगा पलटवार

Next Post

‘मोदी छाप’ होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट

Next Post
‘मोदी छाप’ होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट

'मोदी छाप' होगी सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अंडमान सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 से अधिक लापता
  • राघव चड्ढा की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, पंजाब सरकार ने वापस ली जेड+ सुरक्षा
  • पवन खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रांजिट जमानत पर रोक
  • अशोक मित्तल पर ईडी की रेड से सियासत गरमाई, आप ने उठाए सवाल
  • महिला आरक्षण को मिला बड़ा समर्थन, प्रतिभा पाटिल ने बताया ऐतिहासिक कदम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In