• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

अहिंसा से सुख की प्राप्ति संभव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 16, 2025
हत्या

बहू से जबरन शादी करवाना चाहता था ससुर, इंकार पर कर दी हत्या

June 13, 2025
सांसद संजय सिंह

संजय सिंह का हमला: हादसा नहीं, सरकार की विफलता

June 13, 2025
एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 265 मौतें, ब्लैक बॉक्स बरामद

एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 265 मौतें, ब्लैक बॉक्स बरामद

June 13, 2025
तेहरान में इजरायली एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

तेहरान में इजरायली एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

June 13, 2025
एस. पॉल कपूर

एस. पॉल कपूर दक्षिण-मध्य एशिया के लिए अमेरिका के नए शीर्ष दूत

June 13, 2025
ट्रम्प

भीषण विमान हादसे पर ट्रंप का बयान — “भारत को हर संभव सहायता देंगे”

June 13, 2025
आमिर खान

आमिर बोले- बोरिंग लगी थी ‘स्वदेस’, फैंस ने किया ट्रोल

June 13, 2025
अमिताभ बच्चन

दो घंटे में 5 ऐड और 2 फोटोशूट कर चौंकाया अमिताभ बच्चन ने

June 13, 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा, टाटा समूह का ऐलान

June 13, 2025
तेजस्वी

महागठबंधन की तैयारी: तेजस्वी यादव ने घटक दलों से मांगा सीटों का ब्योरा

June 13, 2025
चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बढ़ाई बिहार की सियासी गर्मी

June 13, 2025
करुण नायर

8 साल बाद टेस्ट टीम में करुण नायर की वापसी

June 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 13, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अहिंसा से सुख की प्राप्ति संभव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

देश के प्रधानमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती जसोदाबेन मोदी ने किए आचार्यश्री के दर्शन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 3
आचार्यश्री
अहिंसा से सुख की प्राप्ति संभव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अहिंसा से सुख की प्राप्ति संभव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
उंझा, मेहसाणा:गुजरात की धरा पर गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, अहिंसा यात्रा प्रणेता, अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ निरंतर गतिमान हैं। जन-जन को अपनी अमृतवाणी से अभिसिंचन प्रदान करते हुए आचार्यश्री अब धीरे-धीरे गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। गुजरात के सुदूर क्षेत्र कच्छ-भुज, सहित अनेकानेक गांवों, कस्बों, नगरों को पावन बनाते हुए अब आचार्यश्री अब अहमदाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2025 का चतुर्मास अहमदाबाद के कोबा में स्थित ‘प्रेक्षा विश्व भारती’ में निर्धारित है।
शुक्रवार को प्रातः की मंगल बेला में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ विसलवासना से मंगल प्रस्थान किया। तपती गर्मी में भी समभाव से आचार्यश्री का विहार श्रद्धालुओं की आस्था को और अधिक प्रगाढ़ बना रहा है। मार्ग में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अपने मंगल आशीष से लाभान्वित करते हुए युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी लगभग दस किलोमीटर का विहार कर उंझा में स्थित श्री जी.एम. कन्या विद्यालय में पधारे।
विद्यालय परिसर में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित श्रद्धालु जनता को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि अहिंसा सुख और शांति का बहुत बड़ा कारण है। हिंसा से दुःख पैदा होता है। अहिंसा से सुख की प्राप्ति होती है। अहिंसा के साथ अभय भी होना चाहिए। अहिंसक आदमी को भयभीत नहीं होना चाहिए। न आदमी स्वयं न डरे और दूसरे को डराए। यह अभय की परिपूर्णता की बात होती है। अहिंसा कायरता नहीं, निर्भीकता होनी चाहिए। शक्तिशाली होने पर भी क्षमा करना वीरता होती है। क्षमा को वीरों का भूषण कहा गया है।
हिंसा न करना अहिंसा है। हिंसा के तीन प्रकार बताए गए हैं- आरम्भजा हिंसा, प्रतिरक्षात्मिकी हिंसा और संकल्पजा हिंसा। गृहस्थ जीवन में रहते हुए आदमी से खेतीबाड़ी के संदर्भ में, रसोई आदि में और अन्य कार्यों में छोटे-मोटे जीवों की हिंसा हो जाती है। यह मानव जीवन के आवश्यक कोटि की हिंसा होती है, इसे छोड़ना असंभव होता है। अपनी रक्षा के लिए, अपने परिवार की रक्षा के लिए, राष्ट्र की रक्षा के लिए हिंसा करनी पड़े तो वह प्रतिरक्षात्मिकी हिंसा हो गई।
तीसरी हिंसा होती है-संकल्पजा हिंसा। किसी के संदर्भ में यह मन बना लेना की इसे मारना ही है। क्रोध, लोभ, भय आदि कारणों से किसी निरपराध को मारना संकल्पजा हिंसा है। आदमी को ऐसी हिंसा से बचने का प्रयास करना चाहिए। बेगुनाह को मारने वाली हिंसा से आदमी को बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने जीवन व्यवहार में ज्यादा से ज्यादा अहिंसा रखने का प्रयास करना चाहिए।
साधु का जीवन तो अहिंसा प्रधान होना ही चाहिए। साधु को तो दयामूर्ति, अहिंसामूर्ति व क्षमामूर्ति होना ही चाहिए। गृहस्थ जीवन में साधु जितनी अहिंसा का पालन भी हो सके तो जितना संभव हो सके, मन में दया, अनुकंपा और अहिंसा की भावना को रखने का प्रयास करना चाहिए। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत आन्दोलन चलाया, जिसमें छोटे-छोटे नियम बनाए, जिनके द्वारा आदमी का जीवन सुधर सकता है। व्यक्ति का जीवन अच्छा हो तो परिवार, समाज और राष्ट्र का जीवन स्तर भी अच्छा हो जाता है। गृहस्थ जीवन के लिए धन की आवश्यकता होती है। आदमी को धन की प्राप्ति में नैतिकता रखने का प्रयास करना चाहिए। झूठ, कपट, धोखा आदि से बचने का प्रयास होना चाहिए। आदमी को अपने जीवन में ईमानदारी रखने का प्रयास करना चाहिए। सन् 2002 में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी इस विद्यालय में पधारे थे और आज हमारा आना हो गया। उंझा के लोगों में धार्मिकता पुष्ट होती रहे।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त उंझा के विधायक श्री किरिटभाई पटेल ने अपनी अभिव्यक्ति दी व आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या विद्यालय के ट्रस्टी श्री कन्नुभाई पटेल, उंझा जैन महाजन संघ के अध्यक्ष श्री सुरेशभाई शाह, सुश्री रश्मि बरड़िया, श्रीमती नीतू बैद व जितूभाई ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जसोदाबेन मोदी ने अपनी अभिव्यक्ति देते हुए आचार्यश्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यप्रवर का उनके साथ अलग से भी वार्तालाप का क्रम रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In