• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तृतीया

अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा

April 30, 2025
गगनयान 2025: इसरो का ऐतिहासिक अंतरिक्ष वर्ष

गगनयान 2025: इसरो का ऐतिहासिक अंतरिक्ष वर्ष

May 23, 2025
डोटासरा का पीएम पर हमला: “अगर खून होता तो ट्रंप चौधर नहीं करता”

डोटासरा का पीएम पर हमला: “अगर खून होता तो ट्रंप चौधर नहीं करता”

May 23, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

देशभर में बारिश का दौर शुरू, केरल में जल्द मॉनसून दस्तक

May 23, 2025
जयशंकर

80 वर्षों से आतंक का सामना कर रहा भारत, जयशंकर ने यूरोप को सुनाया सच

May 23, 2025
पाक सेना का डीएनए और आतंक का कनेक्शन

पाक सेना बोली हाफिज की भाषा: पानी रोकोगे तो सांसें बंद कर देंगे

May 23, 2025
राहुल गांधी

राहुल गांधी का हमला: “मोदी जी, खोखले भाषण बंद करें, देश से समझौते का जवाब दें”

May 23, 2025
मुनीर

इमरान का तंज: “मुनीर को राजा घोषित कर दो”, भारत पर चेतावनी भी दी

May 23, 2025
211 साल बाद चागोस मॉरीशस का

211 साल बाद चागोस मॉरीशस का

May 23, 2025
शहबाज शरीफ

शहबाज का दावा: युद्ध की कगार पर थे भारत-पाक

May 23, 2025
भिंड में भाजपा विधायक की बदजुबानी, कांग्रेस नेताओं को कहा ‘कुत्ता-चोर’

भिंड में भाजपा विधायक की बदजुबानी, कांग्रेस नेताओं को कहा ‘कुत्ता-चोर’

May 23, 2025
राहुल गांधी

राजगीर में हॉल नहीं मिला, अब जून में आएंगे राहुल गांधी

May 23, 2025
आठवले

बिहार लौटने की ज़रूरत नहीं: चिराग पर बोले रामदास आठवले

May 23, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 23, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा

डीसा की धरा पर आयोजित अक्षय तृतीया महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 30, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 7
तृतीया
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
अक्षय तृतीया महोत्सव : 450 तपस्वियों ने महातपस्वी महाश्रमण के समक्ष किया पारणा
डीसा:वैशाख शुक्ला तृतीया अर्थात् अक्षय तृतीया का दिन गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा के इतिहास के लिए मानों अक्षय इतिहास सृजित कर गया। इस नगर ने पहली बार जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा के प्रणेता, मानवता के मसीहा, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में अक्षय तृतीया का महामहोत्सव बनाया। इस महोत्सव में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से साढे चार सौ अधिक तपस्वियों ने अपने आराध्य को ईक्षु रस का दान कर अपने का पारणा किया तो वहीं युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के मुखारविंद से आज के दिन कितने-कितने श्रद्धालुओं ने पुनः आशीर्वाद प्राप्त कर अगले वर्षीतप की तपस्या के पथ पर अग्रसर हो उठे।
जी हां! भक्ति, श्रद्धा, तप और दान के अनुपम दृश्य का साक्षात् अवलोकन कर रहा डीसा नगर। मंगलवार को डीसा में अपनी धवल सेना के साथ मंगल प्रवेश करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में बुधवार को अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन प्रातः साढे बजे से ही प्रारम्भ हो गया।
श्री महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में बने भव्य एवं विशाल ‘अक्षय समवसरण’ में सुबह से ही देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित होने लगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ होने से पूर्व ही समवसरण श्रद्धालुओं से जनाकीर्ण नजर आ रहा था। डीसा नगर पहली बार ऐसे आध्यात्मिक आयोजन को देखने को लालायित नजर आ रहा था।
निर्धारित समय पर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अक्षय समवसरण के पण्डाल में विराजमान हुए तो पूरा वातावरण जयघोष से गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार से ‘अक्षय तृतीया’ समारोह का शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने गीत का संगान किया। साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने अक्षय तृतीया और तपस्या के महत्त्व को व्याख्यायित किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने भगवान ऋषभ के जीवन पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी मंगलवाणी से सम्पूर्ण जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जिस आदमी का मन सदा धर्म मंे रत रहता है, उसे देव भी नमस्कार करते हैं। देव नमस्कार करें अथवा न भी करें, किन्तु धर्म करने वाले की आत्मा शुद्ध बनती है। धर्म के तीन प्रकार बताए गए हैं-अहिंसा, संयम और तप।
आज अक्षय तृतीया का समारोह मुख्यतया तप धर्म से सम्बद्ध है। एक तपःकालावधि की सम्पन्नता का दिन है। परम आराध्य, परम स्तवनीय भगवान ऋषभ का वर्षीतप आज के दिन सम्पन्न हुआ था। भगवान ऋषभ इस भरतक क्षेत्र के वर्तमान अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर, प्रथम केवली और प्रथम चक्रवती हुए। उनके जीवन पर दृष्टिपात किया जाए तो उनका जीवन अनेक आयामों का स्पर्श करने वाला रहा। भगवान ऋषभ ने गृहस्थ का जीवन भी व्यतित किया। उन्होंने उस दौरान प्रशिक्षण और उपदेश किया। वे जीवन में राजनीति के रूप में शासन-प्रशासन को भी संभाला। वे राजा बने और उन्होंने राजा के कर्त्तव्यों का भी पालन किया। एक समय के बाद उन्होंने राज-काज का परित्याग किया। अपने पुत्रों को व्यवस्था संभलाई और संन्यास के मार्ग पर आगे बढ़ गए। उनसे गृहस्थ को प्रेरणा लेनी चाहिए कि समय आने पर अपने जीवन में मोड़ लेना चाहिए और अपने जीवन को साधना के मार्ग पर लगाने का प्रयास करना चाहिए। भगवान ऋषभ ने चैत्र कृष्णा नवमी को साधुपन स्वीकार किया था। साधुपन के बाद लोगों ने भगवान ऋषभ को भिक्षा में अन्न आदि दान ही नहीं दिया तो उनके वर्षीतप हो गया। बारह महीने से भी ज्यादा समय उनकी तपस्या हो गई। उसके बाद आज का दिन आया और आज के दिन श्रेयांशजी द्वारा उन्हें पेय प्राप्त हुआ और उनकी तपस्या सम्पन्न हुई।
आज के दिन वर्षीतप का पारणा होता है। यह सुन्दर साधना का उपक्रम लगता है। एक दिन खाना और एक दिन नहीं खाना। कई साधु-साध्वियां तो वर्षीतप के साथ विहार आदि का कार्य भी करते हैं। वर्षीतप तो तपस्या है ही, स्वाध्याय को भी तपस्या कहा गया है। श्रुत की आराधना की जाती है। मुख्यमुनिश्री तो हमारे बहुश्रुत परिषद के संयोजक हैं। इसमें सात सदस्य हैं। साध्वीप्रमुखाजी, साध्वीवर्याजी, मुनि दिनेशकुमारजी, बाहर में मुनिश्री उदितकुमारजी स्वामी, शासन गौरव साध्वी राजीमतीजी और शासन गौरव साध्वी कनकश्रीजी ‘लाडनूं’ इसके सदस्य हैं। हमारे कितने साधु-साध्वियां आगम कार्य से जुड़े हुए हैं। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने श्रुताराधना के रूप में कितनी तपस्या की होगी। इसी प्रकार सेवा भी तपस्या है। साधु-साध्वियां सेवा का प्रयास भी करते हैं। हमारे साधु-साध्वियां निर्देश देते ही सेवा-सहयोग के लिए तत्पर हो जाते हैं।
आचार्यश्री ने वर्षीतप के दौरान के नियमों का वाचन किया। आचार्यश्री ने इच्छुकों को अगले वर्षीतप का प्रत्याख्यान कराया। तदुपरान्त गत वर्ष में वर्षीतप करने वालों को आलोयणा प्रदान करते हुए कहा कि किसी प्रकार का दोष लगा हो तो 13 सामायिक करना है। वर्षीतप करने वाले साधुवाद के पात्र हैं। यह अच्छा क्रम चलते रहना चाहिए। आज अक्षय तृतीया है और आज के दिन मंत्री मुनिश्री सुमेरमलजी स्वामी लाडनूं छह वर्ष पूर्व जयपुर में महाप्रयाण हो गया था। उनके पास अच्छा ज्ञान था। उन्होंने अपने ढंग से धर्मसंघ की सेवा की। आचार्यश्री ने उनकी स्मृति की। आचार्यश्री ने चतुर्विध धर्मसंघ को साधना करने की प्रेरणा प्रदान की। समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य करते रहने की प्रेरणा प्रदान की। आज का अक्षय तृतीया का कार्यक्रम डीसा में हो रहा है। यहां मुनि शांतिकुमारजी से हुए हैं। डीसा के सभी जैन एवं जैनेतर परिवार अच्छे धर्म के मार्ग पर चलते रहें।
मंगल आशीष प्रदान करने के उपरान्त आचार्यश्री ने भगवान ऋषभ के वर्षीतप के पारणे से संदर्भित गीत का संगान भी किया। तदुपरान्त अक्षय तृतीया प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष री विनोद बोरदिया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मण्डल-डीसा ने गीत का संगान किया। अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास की ओर श्री शांतिलाल जैन ने कुछ जानकारी दी। डीसा ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इसके उपरान्त आरम्भ हुआ आचार्यश्री को ईक्षुरस का दान देकर वर्षीतप का पारणा करने का प्रारम्भ। सर्वप्रथम तीन साध्वीवृंद और चार संतवृंद ने आचार्यश्री के समक्ष अपने वर्षीतप सम्पन्न किए। इसके उपरान्त श्रावक-श्राविकाओं ने ईक्षुरस का आचार्यश्री के समक्ष रखे पात्र मंे ईक्षुरस का दान करते हुए अपना-अपना वर्षीतप सम्पन्न किया। यह दृश्य डीसावासियों को अभिभूत करने वाला था।
डीसा के विधायक श्री प्रवीणभाई माली ने आचार्यश्री के दर्शन करने के उपरान्त अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In