डेस्क: बासमती चावल की प्रमुख निर्यातक कंपनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा और 27 मार्च को बंद होगा। कंपनी की ओर से जारी आरएचपी के अनुसार, एंकर निवेशक 23 मार्च से शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। हालांकि, अभी तक प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की गई है।
आईपीओ से जुटाए गए पैसों का उपयोग
हरियाणा स्थित इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है। कंपनी इस राशि का उपयोग अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।
आईपीओ में हिस्सेदारी का वितरण
- क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs): अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा
- रिटेल निवेशक: कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा
- एनआईआई (Non-Institutional Investors): 15 प्रतिशत हिस्सा
कंपनी की वित्तीय स्थिति
अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल के प्रसंस्करण और निर्यात में अग्रणी है। कंपनी अपने उत्पादों को ‘एयरोप्लेन’ ब्रांड के तहत बाजार में बेचती है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 48.77 करोड़ रुपये रहा। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।
ग्रे मार्केट स्थिति
इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर फिलहाल कोई खास हलचल नहीं है। वर्तमान में यह आईपीओ जीरो रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
(नोट: यह निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

