डेस्क: अनुभव सिन्हा को बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में शुमार किया जाता है। उन्हें ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 15’ जैसी गंभीर और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, इन बड़ी फिल्मों से पहले उन्होंने ‘दस’ और ‘कैश’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। अब अनुभव सिन्हा ने खुलासा किया है कि फैंस उनके तीसरे वर्ज़न का इंतजार कर सकते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह शाहरुख खान के साथ रोमांटिक फिल्म बनाने वाले हैं।
अपनी फिल्मों के जॉनर से बाहर कदम रखेंगे अनुभव सिन्हा
द लल्लनटॉप से बातचीत में अनुभव से पूछा गया कि वह किस जॉनर में एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगे। इस पर अनुभव ने कहा, “अस्सी बनाने से पहले मैंने तय कर लिया था कि मैं अपने पुराने जॉनर से बाहर निकलूंगा। जो समस्या प्रधान फिल्में मैं बनाता हूं, अगली फिल्म उससे अलग होगी।”
शाहरुख खान के साथ ही लव स्टोरी बनाएंगे
अनुभव ने आगे कहा, “अगर मैं लव स्टोरी बनाऊंगा, तो सिर्फ शाहरुख खान के साथ बनाऊंगा। प्यार करना जितना अच्छे से उन्हें आता है, उतना किसी और को नहीं आता।”
‘रा.वन’ के अनुभव ने सिखाया रोमांस का अंदाज़
अनुभव सिन्हा ने बताया कि ‘रा.वन’ के दौरान उन्होंने पांच साल तक शाहरुख खान के साथ काम किया। इस दौरान शाहरुख हमेशा पूछते रहते थे कि उनकी आंखों में प्यार कैसे दिखे, गाने पर कैसे भाव आए और क्या नया किया जा सकता है। अनुभव ने कहा, “मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। शाहरुख ने मुझे औरतों के लिए दरवाजा खोलना, औरतों को औरतों की तरह ट्रीट करना जैसी बातें सिखाईं। अब मैं उनके पास एक रोमांटिक फिल्म लेकर जाऊंगा। मेरा तीसरा वर्ज़न आने वाला है और जॉनर में यह बदलाव होगा।”
‘अस्सी’ को मिली दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया
अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी पन्नू अहम किरदार निभाती नजर आई हैं। अनुभव ने इससे पहले भी तापसी के साथ ‘थप्पड़’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फैंस ने ‘अस्सी’ को भी काफी पसंद किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
