• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने यूट्यूब से सीखा गोली चलाना, इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने यूट्यूब से सीखा गोली चलाना, इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

October 16, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने यूट्यूब से सीखा गोली चलाना, इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 16, 2024
in देश, महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
बाबा सिद्दीकी के हत्यारों ने यूट्यूब से सीखा गोली चलाना, इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

मुंबई। महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्यारों को लेकर मुंबई पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा और उनकी स्नैपटचैट और इंस्टाग्राम पर ही आपस में बातचीत होती थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में चार लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। चारों की 21 अक्टूबर तक पुलिस के पास कस्टडी है।

बीते शनिवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए शूटरों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किस स्थान पर अभ्यास करते थे, लेकिन यह पता लगा है कि वे यूट्यूब पर शूटिंग की प्रैक्टिस किया करते थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक इस मामले में 15 से ज़्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता की हत्या के सिलसिले में आज एक और आरोपी हरीश कुमार निषाद को गिरफ़्तार किया। इस केस में यह चौथी गिरफ़्तारी है। पुलिस का दावा है हरीश ने आरोपियों के लिए पैसे और हथियार मुहैया कराए थे। इससे पहले पुलिस की टीम ने पुणे से साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था। प्रवीण शुभम का भाई है, जो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।

पुलिस ने बताया कि प्रवीण और शुभम लोनकर ने शूटरों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपये दिए थे और यह पैसा चौथे आरोपी हरीश के जरिए भेजा गया था। हत्याकांड में तीसरा संदिग्ध शूटर शिवा गौतम अभी भी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। हरीश और कश्यप उसी गांव के हैं, जहां वांछित आरोपी गौतम रहता है।

तीन महीने पहले हुई हत्या की प्लानिंग

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश लगभग तीन महीने पहले शुरू हुई थी और आरोपी कई बार बिना हथियारों के उनके घर के पास भी पहुंचे थे। हत्या की प्लानिंग पुणे में रची गई थी। शूटरों को बाबा सिद्दीकी की तस्वीर भी दी गई थी और बताया गया कि यही टारगेट है। पुलिस ने बताया, “वारदात से 25 दिन पहले घर और दफ्तर की रेकी भी की गई थी।”

इंस्टाग्राम पर कॉलिंग

पैसों के अलावा शूटरों को दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी चैटिंग के लिए स्नैपचैट ऐप और कॉलिंग के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे।

Previous Post

प्रियंका गांधी का चुनावी आगाज, कांग्रेस ने वायनाड से बनाया उम्मीदवार

Next Post

यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

Next Post
यूक्रेन में ‘चुड़ैलों’ की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

यूक्रेन में 'चुड़ैलों' की फौज की तैनाती, कर देती हैं पुतिन के ड्रोन पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In