स्पोर्ट्स डेस्क: बांग्लादेश ने आज महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 26वें मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और दूसरे ही ओवर में बांग्लादेश को पहला झटका दे दिया। दिलारा अख्तर 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं, उन्हें रेणुका ठाकुर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जुएरिया फिरदौस ने पारी को संभालने की कोशिश की और 31 गेंदों में 33 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन वह भी नंदनी के हाथों आउट हो गईं।
भारत की ओर से राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और बांग्लादेश की रनगति पर अंकुश लगाया।
भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं। प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं बांग्लादेश की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है।
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत मजबूत तरीके से की थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम को झटका लगा। अब भारत के लिए बाकी बचे मैच निर्णायक हो गए हैं, जहां उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया चारों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत