• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पेरेंट्स

बच्चों की पढ़ाई में ध्यान बढ़ाने के लिए पेरेंट्स की सामान्य गलतियाँ

March 11, 2025
इंडिगो Indigo Airline

भारत ने इंडिगो-तुर्की विमान लीज समझौता समाप्त करने का आदेश दिया

May 30, 2025
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह की चेतावनी: अभी तो वॉर्म-अप था, अब नेवी भी तैयार

May 30, 2025
जीडीपी

चार साल की सबसे धीमी वृद्धि: भारत की जीडीपी 6.5%

May 30, 2025
संजय राउत

संजय राउत का बड़ा आरोप: “पहलगाम के आतंकवादी भाजपा में शामिल हो सकते हैं”

May 30, 2025
पीएम मोदी की कानपुर यात्रा: शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट

पीएम मोदी की कानपुर यात्रा: शुभम द्विवेदी के परिवार से भेंट

May 30, 2025
ऑपरेशन सिंदूर

नूंह और बिहार में जम नहीं पाए, दिल्ली में बनाया ठिकाना; 38 और बांग्लादेशी पकड़े

May 30, 2025
अंकिता के कातिलों की जेल में कटेगी जिंदगी, एक्स्ट्रा सर्विस से इनकार पर मार डाला

अंकिता के कातिलों की जेल में कटेगी जिंदगी, एक्स्ट्रा सर्विस से इनकार पर मार डाला

May 30, 2025
जीवन की उपलब्धि व संपत्ति है ज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

जीवन की उपलब्धि व संपत्ति है ज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 30, 2025
मोदी

आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर बिहार लौटा हूँ : प्रधानमंत्री मोदी

May 30, 2025
सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने की अनुच्छेद 370 हटाने की तारीफ़, ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान को चेताया

May 30, 2025
कोर्ट

अंकिता हत्याकांड: पुलकित आर्य समेत तीन दोषी करार

May 30, 2025
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का दावा: अकबर-जोधा विवाह एक ऐतिहासिक भ्रांति

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का दावा: अकबर-जोधा विवाह एक ऐतिहासिक भ्रांति

May 30, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 30, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

बच्चों की पढ़ाई में ध्यान बढ़ाने के लिए पेरेंट्स की सामान्य गलतियाँ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 11, 2025
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
पेरेंट्स

Image Courtesy: Google

अगर आप महसूस कर रहे हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई से बचने के लिए बहाने ढूंढता है या लगातार पढ़ाई से दूरी बनाता है, तो इसके पीछे केवल बच्चे की वजह नहीं, बल्कि कई बार पेरेंट्स की कुछ गलतियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं। यह सुनकर कुछ पेरेंट्स को बुरा लग सकता है, लेकिन सच यही है कि कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर हमारे बच्चों पर पड़ता है। बच्चों को अच्छी परवरिश देना हर माता-पिता की कोशिश होती है, लेकिन कभी-कभी अपनी इस कोशिश के चलते हम ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बच्चों को किताबों से दूर कर देती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं, जो पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाई से दूर करने का कारण बन सकती हैं।

1. बच्चों को सुबह देर से नींद से जगाना
जो बच्चे सुबह देर से उठते हैं, उन्हें अपने दिन का हर काम जल्दबाजी में करना पड़ता है, जिससे गलती होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण उनका मूड खराब हो सकता है और उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता। पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को समय पर उठाकर स्कूल के लिए तैयार होने में मदद करें। सुबह जल्दी उठने की आदत से बच्चा पूरे दिन में अपने काम समय पर कर पाएगा और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

2. बच्चों को भूखे पेट स्कूल भेजना
अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को खाली पेट स्कूल भेजते हैं, तो उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। भूख बच्चे को थका देती है और उनका ध्यान किताबों से भटक जाता है। इसके अलावा, लंबे समय तक भूखा रहना उनकी सेहत पर भी असर डाल सकता है। बच्चों को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर नाश्ता देना चाहिए ताकि वे पढ़ाई में मन लगा सकें और दिनभर एक्टिव रहें।

3. ज्यादा स्क्रीनटाइम
बच्चों को व्यस्त रखने के लिए अक्सर पेरेंट्स उन्हें मोबाइल या टीवी दे देते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती हो सकती है। अधिक स्क्रीनटाइम बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। यह उनकी आंखों और दिमाग को थका देता है, जिससे उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता। इसके बजाय, बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें पढ़ाई की अहमियत समझाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

4. डांटकर स्कूल भेजना
कई बार पेरेंट्स बच्चे को सुबह नींद से जगाकर जल्दबाजी में उन्हें डांट देते हैं, जब वह समय पर तैयार नहीं होते। हालांकि, ऐसा करने से बच्चे का दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है और उसका मन पढ़ाई से हट सकता है। पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को प्यार से जगाएं और उन्हें स्कूल जाने की अहमियत समझाएं, ताकि उनका दिन सकारात्मक शुरुआत हो सके।

5. झगड़ा करने वाले पेरेंट्स
अगर घर में माता-पिता के बीच झगड़ा होता है, तो इसका असर सीधे बच्चे पर पड़ता है। सुबह-सुबह बच्चों के सामने किसी भी प्रकार का झगड़ा या तनावपूर्ण माहौल बच्चों को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। ऐसे बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाते और अक्सर चिंता या तनाव महसूस करते हैं। बच्चों को शांतिपूर्ण माहौल में बड़ा होना चाहिए, ताकि वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें और भावनात्मक रूप से स्थिर रहें।

इन सभी गलतियों को समझकर पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक और उत्साहित कर सकते हैं। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए सही माहौल और सही मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In