• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बेटे से रिश्ता मजबूत बनाने के लिए माता-पिता को क्या नहीं करना चाहिए?

बेटे की परवरिश में होने वाली आम गलतियाँ और उनसे बचाव

May 26, 2025
कोरोना

देश में फिर बढ़ा कोरोना, सामने आया नया XFG वेरिएंट

June 9, 2025
राहुल गांधी

मोदी सरकार पर राहुल का वार: सिर्फ प्रचार, कोई जवाबदेही नहीं

June 9, 2025
केरल तट के पास जहाज में आग, बचाव अभियान जारी

केरल तट के पास जहाज में आग, बचाव अभियान जारी

June 9, 2025
आचार्यश्री

 ज्ञानार्जन के बाधक तत्त्वों से बचें विद्यार्थी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2025
कर्नाटक बजट 2024: अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं, 20 लाख नौकरियों का वादा

सिद्धरमैया: स्टेडियम भगदड़ के लिए सरकार नहीं जिम्मेदार, शिफ्ट करने पर विचार

June 9, 2025
मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने एसीबी की पूछताछ में अनुपस्थिति का किया संकेत

June 9, 2025
गर्मी

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का कहर, 12 जून के बाद मिलेगी राहत की उम्मीद

June 9, 2025
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

मुंबई लोकल ट्रेन हादसा: भीड़ से गिरकर 5 की मौत

June 9, 2025
बलात्कार

पश्चिम बंगाल में दरिंदगी: 6 महीने बंधक, बेरहमी की हदें पार

June 9, 2025
हत्या

राजा मर्डर केस: सोनम गिरफ्तार, साज़िश बेनकाब

June 9, 2025
थरूर

थरूर के नेतृत्व में अमेरिका को दिखाई भारत की कूटनीतिक दृढ़ता

June 9, 2025
लॉस एंजेलिस में संघीय आव्रजन छापेमारी के बाद प्रदर्शन और पुलिस संघर्ष

प्रवासी दंगे पर ट्रंप सख्त, नेशनल गार्ड तैनात

June 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 9, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

बेटे की परवरिश में होने वाली आम गलतियाँ और उनसे बचाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 26, 2025
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
बेटे से रिश्ता मजबूत बनाने के लिए माता-पिता को क्या नहीं करना चाहिए?

The image was created by ChatGPT

पेरेंटिंग एक बहुत ही खूबसूरत लेकिन जिम्मेदारी वाला सफर है, जिसमें हर दिन कुछ नया सिखाने और सीखने का मौका मिलता है। खासतौर से जब बात बेटे की परवरिश की हो तो ये सफर और भी सेंसिटिव हो जाता है। दरअसल बेटे को बचपन में जो प्यार, सपोर्ट और मार्गदर्शन दिया जाता है, उसी से आगे चलकर उसकी सोच, आत्मविश्वास और रिश्तों की नींव बनती है। माता-पिता के हर शब्द, हर व्यवहार और हर फैसले का सीधा असर उसके व्यक्तित्व पर पड़ता है। बहुत बार पेरेंट्स अच्छे इरादों से कुछ ऐसा कर जाते हैं जो बच्चे के मानसिक विकास को नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि परवरिश के दौरान कुछ बेसिक गलतियों को करने से बचा जाए, जिससे बेटे का फ्यूचर अच्छा हो। तो चलिए जानते हैं बेटे की परवरिश करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

बेटे के इमोशन को दबाना

बच्चों को इमोशनली स्ट्रांग बनाना गलत नहीं है लेकिन उनकी भावनाओं को दबाना गलत है। अक्सर लड़कों को यह सिखाया जाता है कि लड़के रोते नहीं हैं या कमजोर नहीं पड़ते। लेकिन कई बार ये बातें बच्चे के मन पर गहरा इफेक्ट डालने लगती हैं। जब बार-बार उन्हें अपने इमोशंस को छुपाने के लिए कहा जाता है, तो वो अंदर ही अंदर टूटने लगते हैं। इसलिए बेटे को यह कहने के बजाय कि लड़के रोते नहीं है, ये समझाएं कि दुख, डर और आंसू ह्यूमन इमोशंस हैं और इन्हें जाहिर करना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत की निशानी है।

हर बात पर डांटना या किसी से तुलना करना

कई पेरेंट्स की आदत होती है कि वे अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चे से करने लगते हैं। जैसे अगर पड़ोसी का बच्चा क्लास में फर्स्ट आ गया तो उसकी तुलना अपने बच्चे से करना। यूं तो पेरेंट्स ये तुलना अपने बच्चे को समझाने के लिए कर रहे होते हैं, लेकिन जाने-अनजाने में अपने इस बिहेवियर से वो अपने बच्चे के आत्म सम्मान को गहरी चोट पहुंचा देते हैं। छोटी-छोटी पर डांटने से या किसी और से तुलना करने पर बच्चे का आत्मविश्वास तो कमजोर होता है साथ ही वो चिड़चिड़े स्वभाव का भी हो जाता है। इसलिए अपने बच्चों की तुलना किसी और से करने के बजाय उसकी काबिलियत को पहचान कर पॉजिटिवली उसे मोटिवेट करें।

बच्चे की बात ना सुनना, सिर्फ अपनी बात मनवाना

कई पेरेंट्स की आदत होती है कि वो बच्चे की बात को नजर अंदाज कर देते हैं या अगर बच्चा कुछ कह रहा होता है तो उसे बीच में ही टोक देते हैं। बच्चे की बात को सुनने के बजाय सिर्फ अपनी बात ही मनवाने में लगे रहते है। पेरेंट्स की इस आदत का बच्चों के दिल और दिमाग पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है। इससे बच्चे का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। इसलिए बच्चा जब भी कुछ कहे तो उसकी बात को ध्यान से सुनें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उसके सोचने और समझने की शक्ति भी मजबूत होगी।

लड़कों से ‘मर्द’ जैसी उम्मीद करना

कई घरों में बचपन से ही लड़के को ये कहना शुरू कर देते हैं कि तू तो लड़का है, तुझे तो सब सहना चाहिए, मर्द बनो, वगैरह वगैरह। इन सब बातों का बेटे के दिमाग पर एक अनहेल्दी प्रेशर पड़ता है। इससे बच्चा अपने अंदर की नाजुकता, इमोशन और सहानुभूति को छुपाने लगता है, जो एक अच्छे इंसान के लिए बेहद जरूरी भावनाएँ हैं। बेटे को अच्छे इंसान के रूप में बड़ा कीजिए, ना कि मर्द बनाने की होड़ में उसके अंदर की इंसानियत को खत्म कीजिए।

बेटे को अपना समय ना देना

कई घरों में ऐसा देखा जाता है कि बड़े होने के बाद बच्चों की माता-पिता से कोई खास बॉन्डिंग नहीं रहती। दरअसल यह उनकी परवरिश का असर है। अक्सर माता-पिता बेटे को सिर्फ अच्छी शिक्षा देने में लगे रहते हैं और अपना समय देना जरूरी नहीं समझते। इसका असर ये होता है कि बच्चा धीरे-धीरे अपने पेरेंट्स से इमोशनली डिटैच होने लगता है और आगे चलकर पेरेंट्स के साथ उसका कोई खास बॉन्ड नहीं रह जाता। इसलिए बच्चे को पढ़ाने- लिखाने के साथ, उसके साथ टाइम भी स्पेंड करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In