• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

May 25, 2025
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
बीसीसीआई

भगदड़ पर बीसीसीआई की सख्ती, भविष्य में सलाह जारी करेगा बोर्ड

June 7, 2025
विराट कोहली

विराट की वापसी मुमकिन? माइकल क्लार्क का बड़ा दावा

June 7, 2025
दीपिका पादुकोण

दीपिका फिर विवादों में, कल्कि 2 से भी बाहर होने की अटकलें

June 7, 2025
रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

रामायण पर अरुण गोविल की दो टूक: ‘अब इसे दोहराने की जरूरत नहीं

June 7, 2025
2024 में महाराष्ट्र ने इलेक्ट्रिक कार बिक्री में टॉप किया”

टाटा नेक्सन ईवी पर जून में 40,000 रुपये तक की छूट

June 7, 2025
पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

पेंट वॉर: बिड़ला ने एशियन पेंट्स पर लगाया बाजार दुरुपयोग का आरोप

June 7, 2025
स्टारलिंक

भारत में स्टारलिंक को मिला बड़ा लाइसेंस, कमर्शियल लॉन्च के करीब

June 7, 2025
बच्चों पर चिल्लाने के गंभीर परिणाम

इन 5 लोगों से बचाएं अपने बच्चों को

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 25, 2025
in देश, बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

डेस्क:भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। यह आंकड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लेटेस्ट आंकड़ों पर आधारित है। सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। यह मेरा नहीं बल्कि IMF का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।” उन्होंने आगे कहा कि अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। यदि भारत की आर्थिक प्रगति इसी रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की GDP करीब 4,187 अरब डॉलर होगी। वहीं, जापान की GDP अनुमानित रूप से 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। IMF का कहना है कि भारत 2025 और 2026 में क्रमश: 6.2% और 6.3% की दर से विकास करेगा। इसके विपरीत वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3% रहने की संभावना है। यह आंकड़े भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को रेखांकित करते हैं।

‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत कदम

बैठक के दौरान ‘विकसित राज्य से विकसित भारत 2047’ विषय पर केंद्र और राज्यों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। नीति आयोग के सीईओ ने बताया कि इस बैठक में मैन्युफैक्चरिंग, सेवाएं, ग्रामीण और शहरी गैर-कृषि क्षेत्र, अनौपचारिक क्षेत्र, ग्रीन और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “भारत अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से उसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकती है। हम टेक-ऑफ स्टेज पर हैं।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In