• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मास्को ने आरआईसी त्रिपक्षीय फॉर्मेट पुनर्जीवित करने की जताई इच्छा

भारत-चीन के बीच फूट डालना चाहता है पश्चिम: रूस

May 31, 2025
राज ठाकरे-फडणवीस

राज ठाकरे-फडणवीस की गुप्त बैठक से सियासी हलचल

June 12, 2025
अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री सवार

अहमदाबाद में टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 यात्री सवार

June 12, 2025
दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक: जीवन स्तर में सुधार की नई दिशा

दिल्ली में भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक: जीवन स्तर में सुधार की नई दिशा

June 12, 2025
चित्त को शुद्ध बनाने का हो प्रयास : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

चित्त को शुद्ध बनाने का हो प्रयास : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 12, 2025
अपवादों के सहारे सम्पूर्ण नारीत्व को अपराधी घोषित किया जा रहा है

अपवादों के सहारे सम्पूर्ण नारीत्व को अपराधी घोषित किया जा रहा है

June 12, 2025
बलात्कार

“सोनू” बनकर फँसाया, “सरताज” ने किया शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल

June 12, 2025
जयशंकर

दुनिया की चुनौतियों को साझा दृष्टिकोण से देखना सीख रहा है यूरोप : जयशंकर

June 12, 2025
बॉबी मुक्कमाला

बॉबी मुक्कमाला बने पहले भारतीय मूल के AMA प्रमुख

June 12, 2025
बांग्लादेश: भीड़ का हमला, टैगोर के पुश्तैनी घर में तोड़फोड़

बांग्लादेश: भीड़ का हमला, टैगोर के पुश्तैनी घर में तोड़फोड़

June 12, 2025
मुनीर

अमेरिका में मुनीर पर बढ़ेगा दबाव: भारत-विरोधी आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की मांग

June 12, 2025
तलवार से केक काटा, मांझी बोले- बेटा बन गया तो AK-47 चलेगा!

तलवार से केक काटा, मांझी बोले- बेटा बन गया तो AK-47 चलेगा!

June 12, 2025
अरविंद केजरीवाल

बिहार चुनाव: ‘आप’ अकेले लड़ेगी सभी सीटों पर

June 12, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 12, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारत-चीन के बीच फूट डालना चाहता है पश्चिम: रूस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 31, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मास्को ने आरआईसी त्रिपक्षीय फॉर्मेट पुनर्जीवित करने की जताई इच्छा

डेस्क:रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को क्वाड गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन व्यापार के इरादे से शुरू हुआ था लेकिन अब इसे सैन्य संगठन बनाने की कोशिश हो रही है। क्वाड में भारत के अलावा, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। लावरोव ने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत ने क्वाड में केवल व्यापार और शांतिपूर्ण सहयोग के इरादे से भागीदारी की थी, लेकिन अब इस समूह के अन्य सदस्य देश इसे सैन्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

लावरोव ने कहा, “हमने उस समय अपने भारतीय मित्रों से बात की थी और उन्होंने हमें बताया था कि क्वाड में उनकी रुचि केवल व्यापार, आर्थिक सहयोग और अन्य शांतिपूर्ण क्षेत्रों तक सीमित है।” लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अब क्वाड के अन्य सदस्य देश इस मंच के बहाने नौसेना और अन्य सैन्य अभ्यास आयोजित करने पर जोर दे रहे हैं।

भारत को चीन विरोधी षड्यंत्रों में शामिल करने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि, “ये गतिविधियां इस समूह को सैन्य संगठन बनाने की एक बड़ी योजना का हिस्सा हैं। ये देश चारों सदस्यों को इन अभ्यासों में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे भारतीय दोस्त इस उकसावे को स्पष्ट रूप से देख पा रहे हैं।” इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका नीत उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) खुलेआम भारत को चीन विरोधी षड्यंत्रों में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। लावरोव ने कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे भारतीय मित्र और मैं जाहिर तौर पर इस प्रवृत्ति को देखते हैं और यह बात उनके साथ गोपनीय बातचीत के आधार पर कह रहा हूं। इसे वास्तव में एक बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई माना जा सकता है।’’

RIC वार्ता बहाल करने की वकालत

रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव कम होने की खबरों के बीच अब रूस-भारत-चीन (RIC) त्रिपक्षीय संवाद को पुनर्जीवित करने का उचित समय है। लावरोव ने कहा, “अब जबकि मेरी जानकारी के अनुसार भारत और चीन के बीच सीमा स्थिति को शांत करने को लेकर समझ बन गई है, मुझे लगता है कि यह RIC त्रिकोणीय वार्ता को फिर से शुरू करने का समय है।” भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 2020 में उत्पन्न हुए गतिरोध के बाद आरआईसी प्रारूप बहुत सक्रिय नहीं रहा है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने लावरोव के हवाले से लिखा, ‘‘मैं त्रिकोणीय – रूस, भारत, चीन – प्रारूप को फिर से सक्रिय करने की हमारी वास्तविक रुचि को दोहराना चाहता हूं , जिसकी स्थापना कई साल पहले (रूस के पूर्व प्रधानमंत्री) येवगेनी प्रिमाकोव की पहल पर हुई थी। इस त्रिकोणीय प्रारूप के तहत अबतक अब तक 20 से अधिक बार मंत्रिस्तरीय बैठकें आयोजित की हैं गई हैं। ये बैठकें न केवल विदेश नीति प्रमुखों के स्तर पर, बल्कि तीनों देशों की अन्य आर्थिक, व्यापार और वित्तीय एजेंसियों के प्रमुखों के स्तर पर भी हुई हैं।’’ रूस के विदेश मंत्री यूराल पर्वतों से घिरे पर्म शहर में यूरेशिया में सुरक्षा और सहयोग की एकल और न्यायसंगत प्रणाली बनाने पर एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह शहर यूरोप और एशिया की सीमा पर है।

पश्चिमी देशों पर आरोप

लावरोव ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिमी देश खासकर अमेरिका एशिया-प्रशांत क्षेत्र को ‘इंडो-पैसिफिक’ कहकर पुनर्परिभाषित कर रहे हैं ताकि चीन को अलग-थलग किया जा सके और ASEAN की भूमिका को कमजोर किया जा सके। उन्होंने कहा, “यह वही नीति है जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में ‘बांटो और राज करो’ की नीति करार दिया था। पश्चिम भारत और चीन के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहा है।” इस बयान को भारत और चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक जटिलताओं, अमेरिका के साथ भारत के संबंधों और रूस की अपनी एशिया नीति के परिप्रेक्ष्य में एक अहम कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In