• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत-कनाडा यूरेनियम समझौते पर पाकिस्तान के आरोप खारिज, विदेश मंत्रालय का तीखा जवाब

March 13, 2026
कौन हैं अली जाफरी? ईरान की हार को असंभव बना दिया, US-इजरायल को कर दिया कन्फ्यूज

कौन हैं अली जाफरी? ईरान की हार को असंभव बना दिया, US-इजरायल को कर दिया कन्फ्यूज

March 13, 2026
आजादी के बाद पहली बार राम रसोई बंद हुई; अवधेश प्रसाद बोले- अयोध्या में धरना दूंगा

आजादी के बाद पहली बार राम रसोई बंद हुई; अवधेश प्रसाद बोले- अयोध्या में धरना दूंगा

March 13, 2026
कौन MLA किसे वोट देगा, विधायकों को 15 घंटे पहले बताएगा NDA, तब तक अटकल-सस्पेंस

कौन MLA किसे वोट देगा, विधायकों को 15 घंटे पहले बताएगा NDA, तब तक अटकल-सस्पेंस

March 13, 2026
मोजतबा को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान

मोजतबा को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान

March 13, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह संदिग्ध गिरफ्तार, हिंदू संगठनों के सदस्यों को बनाया जा रहा था निशाना

March 13, 2026
हिमंत सरमा

असम विधानसभा चुनाव 2026: हिमंत सरमा ने गौरव गोगोई पर लगाया ‘पाक एजेंट’ का आरोप

March 13, 2026
राज्यसभा संग्राम: गिरिराज का तेजस्वी पर ‘प्राइवेट कंपनी’ वार

गिरिराज सिंह का तंज: “राहुल गांधी का दिमाग और शरीर कहीं खो गया है”

March 13, 2026
एलपीजी संकट पर सरकार फेल, डोटासरा ने पीएम और राज्य सरकार पर साधा तगड़ा हमला

एलपीजी संकट पर सरकार फेल, डोटासरा ने पीएम और राज्य सरकार पर साधा तगड़ा हमला

March 13, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

अमेरिका ने रूस के तेल पर प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी, हॉर्मुज संकट के बीच कीमतों पर लगाम

March 13, 2026
पीएम मोदी की खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा प्रमुख चिंता

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत की कूटनीतिक पहल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की मसूद पेजेश्कियन से बात

March 13, 2026
हवा में ईंधन भरने के मिशन पर था अमेरिकी विमान, इराक में हुआ क्रैश

हवा में ईंधन भरने के मिशन पर था अमेरिकी विमान, इराक में हुआ क्रैश

March 13, 2026
एपस्टीन फाइल्स पर घिरे पुरी का पलटवार, राहुल के आरोप बताए निराधार

देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं: हरदीप सिंह पुरी

March 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, March 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत-कनाडा यूरेनियम समझौते पर पाकिस्तान के आरोप खारिज, विदेश मंत्रालय का तीखा जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 13, 2026
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

File Photo

नई दिल्ली : पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों पर भारत ने कड़ा जवाब देते हुए उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि परमाणु अप्रसार के मामले में उसकी साख पूरी तरह बेदाग है और अपने खराब रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान निराधार और हास्यास्पद बयानबाजी कर रहा है।

दरअसल, भारत और कनाडा के बीच हाल ही में हुए यूरेनियम आपूर्ति समझौते को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि जिस देश का परमाणु प्रसार के मामले में खुद का रिकॉर्ड संदिग्ध रहा है, उसका इस तरह के उपदेश देना बेहद हास्यास्पद है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान का बयान पूरी तरह निराधार है और भारत इसे सिरे से खारिज करता है। उन्होंने कहा, “परमाणु अप्रसार के मामले में भारत की विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय समुदाय में स्थापित है। गुप्त परमाणु प्रसार के इतिहास वाला कोई देश इस तरह के आरोप कैसे लगा सकता है। पाकिस्तान के ऐसे बयान उसके अपने खराब रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने की कोशिश भर हैं।”

यूरेनियम समझौते से पाकिस्तान को आपत्ति

गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में कनाडा के साथ करीब 2.6 अरब डॉलर का दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौता किया है। इस समझौते के तहत कनाडा की प्रमुख खनन कंपनी कैमेको वर्ष 2027 से 2035 के बीच भारत को करीब दो करोड़ बीस लाख पाउंड यूरेनियम की आपूर्ति करेगी। इस समझौते का उद्देश्य भारत के नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देना है।

हालांकि पाकिस्तान ने इस समझौते पर आपत्ति जताते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह जिम्मेदार और अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप है।

अफगानिस्तान को लेकर भी पाकिस्तान को जवाब

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत अफगानिस्तान को पाकिस्तान के खिलाफ भड़का रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय प्रवक्ता ने कहा कि अपनी हर समस्या के लिए भारत को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दशकों से आतंकवाद को संरक्षण देने के कारण सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की विश्वसनीयता पहले ही समाप्त हो चुकी है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि निराधार कहानियां गढ़ने से सच्चाई नहीं बदलती और पाकिस्तान की ‘पीड़ित’ बनने की कोशिशों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय भ्रमित होने वाला नहीं है।

Previous Post

हवा में ईंधन भरने के मिशन पर था अमेरिकी विमान, इराक में हुआ क्रैश

Next Post

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत की कूटनीतिक पहल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की मसूद पेजेश्कियन से बात

Next Post
पीएम मोदी की खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा प्रमुख चिंता

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत की कूटनीतिक पहल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की मसूद पेजेश्कियन से बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कौन हैं अली जाफरी? ईरान की हार को असंभव बना दिया, US-इजरायल को कर दिया कन्फ्यूज
  • आजादी के बाद पहली बार राम रसोई बंद हुई; अवधेश प्रसाद बोले- अयोध्या में धरना दूंगा
  • कौन MLA किसे वोट देगा, विधायकों को 15 घंटे पहले बताएगा NDA, तब तक अटकल-सस्पेंस
  • मोजतबा को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान
  • जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह संदिग्ध गिरफ्तार, हिंदू संगठनों के सदस्यों को बनाया जा रहा था निशाना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In