• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सैन्य वीडियो विदेश भेजे

भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सैन्य वीडियो विदेश भेजे

March 16, 2026
“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

March 16, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

आचार संहिता की कसावट: रैलियों और प्रचार में सरकारी संसाधनों का उपयोग वर्जित

March 16, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री पर उठे सवाल, सुनील गावस्कर का तीखा बयान

March 16, 2026
ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

March 16, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

शराब घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने सीबीआई पर की गई टिप्पणियों पर रोक रखी कायम

March 16, 2026
खाड़ी संकट के बीच भारतीय नौसेना का दम, होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय टैंकर

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को मिली राह, एस. जयशंकर बोले— ईरान से कोई सौदा नहीं

March 16, 2026
“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

March 16, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

राज्यसभा चुनाव: 37 सीटों पर मुकाबला, एनडीए-विपक्ष के लिए अहम दिन

March 16, 2026
तेलंगाना में आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या का आरोप, 300 कुत्तों के मारे जाने की शिकायत

मनचेरिल में 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

March 16, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा: ICU में आग, 10 मरीजों की जान गई

March 16, 2026
जयशंकर का चेतावनी संदेश: प्रतिभा पर रोक लगाने वाले देश हारेंगे

जयशंकर ने सऊदी-यूएई से चर्चा, भारत का तेल टैंकर सुरक्षित रवाना

March 16, 2026
ईरान का बड़ा दावा: एपस्टीन नेटवर्क के जरिए अमेरिका में 9/11 जैसा हमला

ईरान का बड़ा दावा: एपस्टीन नेटवर्क के जरिए अमेरिका में 9/11 जैसा हमला

March 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सैन्य वीडियो विदेश भेजे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2026
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सैन्य वीडियो विदेश भेजे

The image was created by ChatGPT

डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पुलिस ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले एक संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग देश के सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान के अलावा यूनाइटेड किंगडम और मलेशिया के नंबरों पर भी भेज रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन से दिल्ली स्थित भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कार्यालयों सहित कई संवेदनशील स्थानों के 50 से अधिक वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन वीडियो और लोकेशन की जानकारी विदेशी नंबरों पर भेजी जाती थी।

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तान में बैठा एक हैंडलर संचालित कर रहा था, जिसे आरोपी ‘सरदार’ नाम से संबोधित करते थे। पुलिस के मुताबिक ‘सरदार’ अलग-अलग स्थानों के नाम बताकर वहां के वीडियो और लोकेशन मंगाता था और इसके बदले आरोपियों को आठ हजार रुपये तक का भुगतान करता था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि ‘सरदार’ के निर्देश पर दिल्ली में दो स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगाए गए थे, जिनके जरिए सीधे निगरानी की जा रही थी। पुलिस ने इनमें से एक कैमरा बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे कैमरे की जांच अभी जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ के परतापुर निवासी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो, संभल के ज्ञानपर सिसौना गांव की साने इरम उर्फ महक और गाजियाबाद के भोवापुर निवासी प्रवीन, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि और रितिक गंगवार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुहेल इस नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। वह कथित तौर पर काम पूरा करने वालों को भुगतान करता था। हालांकि वह अपने बैंक खाते या यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि परिचितों या दोस्तों के खातों से पैसे ट्रांसफर करवाकर उन्हें नकद रकम दे देता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि सुहेल ने राज वाल्मीकि को इस नेटवर्क से जोड़ा था और उसे दिल्ली में कैमरे लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सूत्रों के अनुसार राज ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन और आर्मी कैंट क्षेत्र के पास कैमरा लगाया था और उसका एक्सेस एक विदेशी व्यक्ति को दिया था। हालांकि पुलिस ने एक कैमरा बरामद किया है, लेकिन अधिकारी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब राज वाल्मीकि की गतिविधियों पर लोगों को शक हुआ। बताया जा रहा है कि उसने कुछ समय पहले अपना फूड स्टॉल बंद कर दिया था और नया आईफोन खरीद लिया था, जिससे आसपास के लोगों में चर्चा होने लगी। बाद में पुलिस को उसके और उसके साथियों द्वारा संवेदनशील स्थानों के वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

शुरुआत में राज ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिन खातों से रकम ट्रांसफर हुई है, उन सभी खाताधारकों की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

Previous Post

जयशंकर ने सऊदी-यूएई से चर्चा, भारत का तेल टैंकर सुरक्षित रवाना

Next Post

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा: ICU में आग, 10 मरीजों की जान गई

Next Post
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा: ICU में आग, 10 मरीजों की जान गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा
  • आचार संहिता की कसावट: रैलियों और प्रचार में सरकारी संसाधनों का उपयोग वर्जित
  • पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री पर उठे सवाल, सुनील गावस्कर का तीखा बयान
  • ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट
  • शराब घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने सीबीआई पर की गई टिप्पणियों पर रोक रखी कायम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In