आजाद होने के बाद भारत और पाकिस्तान ने अपनी विकास यात्रा एक साथ शुरू की थी, लेकिन अब लगभग हर क्षेत्र में दोनों देशों में बड़ी असमानता है। पिछले 74 सालों में भारत, पाकिस्तान से हर मामले में काफी आगे निकल चुका है। हिन्दुस्तान को हमेशा एक दुश्मनी भरी निगाह से देखने वाला पाकिस्तान इस समय राजनीतिक उठापटक, आतंकवाद और खराब आर्थिक हालात से जूझ रहा है।
आजादी के बाद दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क को कितना पीछे छोड़ दिया
जीडीपी में भारत अव्वल
भारत: आजादी के बाद पिछले 74 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आजादी के बाद 1950-51 में भारत की अर्थव्यवस्था 2.93 लाख करोड़ रुपए की थी, जो अब 198.91 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। वर्तमान में भारत की आर्थिक विकास दर 8.4 प्रतिशत है।
पाकिस्तान: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया में 25वें स्थान पर है। वहीं वर्तमान में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 292 अरब डॉलर है। वर्तमान में पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी है।
प्रतिव्यक्ति आय में क्या है हाल
भारत: प्रति व्यक्ति सालाना आय 1900.71 यूएस डॉलर (1.43 लाख रुपए) है।
पाकिस्तान: सालाना प्रति व्यक्ति आय 1193.73 यूएस डॉलर (89.99 हजार रुपए) है।
पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई
भारत : महंगाई दर 5.3 प्रतिशत है। बीते कुछ दिनों में महंगाई बढ़ी है, लेकिन यह लंबे समय से इकाई के अंक में बनी हुई है।
पाकिस्तान: महंगाई दर 12.7 प्रतिशत है। पाकिस्तान में महंगाई दर भारत की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। पाकिस्तान में कोरोना काल दौरान महंगाई ज्यादा बढ़ी। पाक की जनता इस समय महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान है।
किस देश पर कितना कर्ज
भारत : 570 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। आजादी के बाद 1950 में भारत पर विदेशी कर्ज करीब 380 करोड़ रुपए का था।
पाकिस्तान : विदेशी कर्ज 283 अरब डॉलर हो गया है।
शिक्षा में कौन किससे आगे
भारत : सरकारी और निजी दोनों मिलाकर 1,043 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 543 सरकारी विश्वविद्यालय हैं।
पाकिस्तान : कुल 222 विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 174 सरकारी विश्वविद्यालय हैं
स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या है हाल
भारत : कुल 43,486 निजी अस्पताल हैं, वहीं, 25,778 सार्वजनिक अस्पताल हैं।
पाक : कुल 8,953 अस्पताल हैं, जिनमें 1,282 सरकारी अस्पताल हैं।
रक्षा बजट
भारत : रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ रुपये है।
पाक : रक्षा बजट 1.37 लाख करोड़ रुपये है।
राजनीतिक स्थिरता
भारत : आजादी के बाद देश में अब तक कुल 27 अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में पेश हो चुके हैं। सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ कि मौजूदा सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और सरकारें गिर गईं। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है।
पाक : 1947 से आज तक पाकिस्तान में कोई भी प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। पाकिस्तानी सेना ने 4 बार सरकार का तख्ता पलट किया।