• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सफल एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सफल एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किया

April 27, 2025
जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने पाक एक्ट्रेस बुशरा की आलोचना पर दिया करारा जवाब

May 31, 2025
ब्रह्मोस मिसाइल

अब ब्रह्मोस की मार चीन के अंदर तक — 800 किमी रेंज, हाइपरसोनिक गति

May 31, 2025
बांग्लादेश की जेलों से फरार हुए सैकड़ों कैदी भारत आने की फिराक में, बीएसएफ को बड़ी घुसपैठ की आशंका

सीमा पर शांति बहाल, सैनिकों की वापसी शुरू

May 31, 2025
संसद

राज्यसभा सांसदों को स्मार्ट डिवाइसेज की सौगात

May 31, 2025
सुमित मित्तल

प्रतिष्ठित डॉक्टर सुमित मित्तल ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

May 31, 2025
मोदी

महागठबंधन ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को फेल कहा

May 31, 2025
जसप्रीत बुमराह

बुमराह की इंग्लैंड टेस्ट चुनौती और लंबी करियर की सोच

May 31, 2025
इंग्लैंड टूर से पहले केएल राहुल की खास तैयारी, इंडिया ए से जुड़ेंगे

इंग्लैंड टूर से पहले केएल राहुल की खास तैयारी, इंडिया ए से जुड़ेंगे

May 31, 2025
हरभजन-गीता

हरभजन-गीता का नया शो ‘हूज द बॉस’, विकी पर बायोपिक की नजर

May 31, 2025
बजाज चेतक ईवी

बजाज चेतक ईवी की रिकॉर्ड बिक्री, ओला को पीछे छोड़ा

May 31, 2025
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

कटे-फटे नोटों से बनेगा पार्टिकल बोर्ड: आरबीआई

May 31, 2025
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

पतंजलि पर सरकार की नजर: संदिग्ध लेन-देन पर स्पष्टीकरण तलब

May 31, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 31, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सफल एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सफल एंटी-शिप मिसाइल परीक्षण किया

डेस्क:भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने कई सफल एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की हैं। नेवी के प्रवक्ता ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि ये फायरिंग्स लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए प्लेटफॉर्म्स, सिस्टम्स और क्रू की ऑपरेशनल तैयारी की पुष्टि करने के लिए की गईं। इसका मकसद नौसेना की युद्ध की तैयारी और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने की काबिलियत का प्रदर्शन करना था। ये युद्धपोत अरब सागर में तैनात थे। पोस्ट में लिखा गया, ‘भारतीय नौसेना के जहाजों ने कई एंटी-शिप फायरिंग्स को सफलता से अंजाम दिया। इस तरह लंबी दूरी के सटीक ऑफेंसिव स्ट्राइक्स के लिए प्लेटफॉर्म्स, सिस्टम्स और क्रू की तैयारी की पुष्टि की गई। नेवी किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तत्पर, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।’

इससे पहले, भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने मध्यम दूरी तक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 70 किलोमीटर है। नेवी ने कहा, ‘भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘INS सूरत’ ने समुद्र में स्थित लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’ नौसेना ने कहा कि यह मील का पत्थर राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए बल की अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस अटैक में 26 लोग मारे गए, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। आतंकियों ने टूरिस्ट स्पॉट को टारगेट किया, जहां आम नागरिकों की भारी भीड़ थी। इस घटना के बाद से सिक्योरिटी फोर्सेस हाई अलर्ट पर हैं। हमले के बाद भारतीय सेना ने तुरंत एक्शन लिया। जम्मू-कश्मीर में सिक्योरिटी ग्रिड को और मजबूत किया गया, खासकर पर्यटकों स्थलों और संवेदनशील जगहों पर। सेना ने LOC पर निगरानी बढ़ा दी है और ड्रोन सर्विलांस भी जारी है। काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन्स तेज कर दिए गए, जिसमें सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन शामिल हैं। सेना ने LOC पर अतिरिक्त सैन्य टुकड़ी को तैनात किया है। सरकार ने सुरक्षा बलों को फ्री हैंड दिया है ताकि आतंकी नेटवर्क्स का खात्मा किया जा सके।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In