• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

बहुश्रुत की पर्युपासना कल्याणकारी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 18, 2025
अमित शाह

2026 में तमिलनाडु में बनेगी NDA सरकार: अमित शाह

June 8, 2025
राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

राहुल गांधी बोले– चुनाव में धांधली, आयोग ने कहा– सीधे पत्र लिखें

June 8, 2025
वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी

भक्ति में भीगी आवाज़: वेणी माधव मंदिर में गुरु दीदी ने पुनर्जीवित किया पुरातन भजन

June 8, 2025
आचार्यश्री

धर्म-साधना द्वारा मानव जीवन रूपी पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 8, 2025
अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

अमेरिका से हथियारों की भीख मांगता पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर ने खोली पोल

June 8, 2025
सीएम हिमंता

असम: मुख्यमंत्री ने अवैध प्रवासियों के निष्कासन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया

June 8, 2025
दिल्ली पुलिस ने 66 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वापसी की तैयारी शुरू की

दिल्ली पुलिस ने 66 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वापसी की तैयारी शुरू की

June 8, 2025
गहलोत-पायलट

गहलोत-पायलट की मुलाकात से राजस्थान कांग्रेस में सियासी बर्फ पिघलने के संकेत

June 8, 2025
मुनीर

ईद पर एलओसी पहुंचे मुनीर, भारत पर फिर उगला ज़हर

June 8, 2025
मणिपुर

मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट बंद, तनाव के बाद फैसला

June 8, 2025
सुप्रीम कोर्ट

राज्य की असाधारण शक्ति, एहतियातन हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट का संयम का निर्देश

June 8, 2025
ऑपरेशन सिंदूर

19 ब्रह्मोस और क्रिस्टल मेज: ऑपरेशन सिंदूर के नए खुलासे

June 8, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 8, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

बहुश्रुत की पर्युपासना कल्याणकारी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

विसनगरवासियों ने मानवता के मसीहा का किया भव्य स्वागत 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 3
आचार्यश्री
बहुश्रुत की पर्युपासना कल्याणकारी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बहुश्रुत की पर्युपासना कल्याणकारी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
विसनगर, मेहसाणा:तपती गर्मी के मौसम में जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी गुजरात की पग-पग की धरा को पावन बना रहे हैं।
आचार्यश्री अपनी धवल सेना के साथ निरंतर गतिमान हैं। रविवार को प्रातः की मंगल बेला में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी देणाप से मंगल प्रस्थान किया। लोगों को आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री अपने गंतव्य पथ पर गतिमान हुए। लगभग 9 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री विसनगर में श्रद्धालु जनता आचार्यश्री के स्वागत में भव्य जुलूस के रूप में उपस्थित थी। स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री विसनगर में स्थित शाश्वत लक्जरियस में पधारे। स्थान से संबंधित लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया।
महावीर समवसरण में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री के पधारते ही उपस्थित जनता ने बुलंद स्वर में जयघोष किया। जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। काफी देर से आचार्यश्री के दर्शन की प्रतीक्षा करने वाली ब्रह्मकुमारी पिंकी बहन ने आचार्यश्री के स्वागत में अपनी भावाभिव्यक्ति देते हुए आचार्यश्री का अभिवादन किया। आचार्यश्री ने उनके प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना की।
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने विसनगर की उपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी को बहुश्रुत की पर्युपासना करनी चाहिए। इसके माध्यम से आदमी के इह लोक से लेकर परलोक तक हित हो सकता है और सुगति की प्राप्ति भी हो सकती है। श्रमण धर्म के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए त्यागी साधु की पर्युपासना करना आवश्यक होता है। साधुओं के दर्शन भी अच्छे होते हैं। साधु तो तीर्थ के समान होते हैं। त्यागी, संयमी व त्यागी साधु होता है तो उसके दर्शन से पाप भी झड़ता है और ज्ञान प्राप्त होने से उसके जीवन का कल्याण भी हो सकता है।
कई बार आदमी अज्ञान के अभाव में दुःखी बना रह सकता है। ज्ञानी साधु के सम्पर्क में आने से ज्ञान का विकास हो जाए और कोई विशेष ज्ञान प्राप्त हो जाए तो आदमी अपने दुःखों से पार पा सकता है। वर्तमान में हम सभी को सबसे दुर्लभ मानव जीवन प्राप्त है। मनुष्य जीवन से परम पद को भी प्राप्त किया जा सकता है। संतों की प्रेरणा से संयम व तप के पथ पर आगे बढ़ने से आदमी की आत्मा निर्मल बन सकती है।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त शाश्वत ग्रुप्स की ओर से श्री प्रिंस पटेल, श्री लालाभाई पटेल ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। क्षेत्र की तेरापंथ महिला मण्डल ने गीत का संगान किया। श्री फूलचंदभाई छाजेड़, जैन संघ की ओर से श्री राहुलभाई शाह, श्री बाबूभाई बासनवाला ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। गणधर चौपड़ा परिवार की ओर सुश्री कनक चौपड़ा ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। बालक अंश व माही छाजेड़ ने बालसुलभ प्रस्तुति दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In