• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुंबई हादसा: शिवसेना नेता और उसका ड्राइवर गिरफ्तार, लेकिन बेटा फरार

BMW हिट-एंड-रन के 72 घंटे बाद पकड़ा गया मिहिर शाह, पीछे लगी थीं 14 टीमें

July 9, 2024
भारत ने COP-33 की मेज़बानी का प्रस्ताव वापस लिया

भारत ने COP-33 की मेज़बानी का प्रस्ताव वापस लिया

April 9, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

April 9, 2026
तेज प्रताप यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का पलटवार: बिहार का सम्मान जरूरी

April 9, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

अमेरिका–ईरान संघर्ष में भारत ने कूटनीति और संवाद पर जोर दिया

April 9, 2026
ट्रंप

सीज़फायर के बावजूद ट्रंप क्यों हैं दबाव में: तीन अहम कारण

April 9, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव ने सरमा के गोमांस बयान पर साधा निशाना, चुनावी सियासत तेज

April 9, 2026
नीतीश

नीतीश का दिल्ली दौरा: पीएम मोदी और शाह से संभव अहम बैठक

April 9, 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरे के लिए स्क्वॉड घोषित

April 9, 2026
चमारि एथेपथ्थु खेलना चाहती हैं कई साल, कोच सिड्डोंस ने दी पुष्टि

चमारि एथेपथ्थु खेलना चाहती हैं कई साल, कोच सिड्डोंस ने दी पुष्टि

April 9, 2026
टीआरएआई का नया प्रस्ताव: हर वैधता में सिर्फ कॉल और संदेश वाला प्लान अनिवार्य

टीआरएआई का नया प्रस्ताव: हर वैधता में सिर्फ कॉल और संदेश वाला प्लान अनिवार्य

April 9, 2026
टोयोटा

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का विकल्प: किफायती हाइब्रिड इनोवा हाइक्रॉस आने वाला

April 9, 2026
टेस्ला

टेस्ला की भारत में चुनौतियाँ: महंगी कीमत और धीमी बिक्री

April 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

BMW हिट-एंड-रन के 72 घंटे बाद पकड़ा गया मिहिर शाह, पीछे लगी थीं 14 टीमें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 9, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुंबई हादसा: शिवसेना नेता और उसका ड्राइवर गिरफ्तार, लेकिन बेटा फरार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को वर्ली हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार था और मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

महिला को दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस ने उसके साथी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की और उसे पकड़ने के लिए कई टास्क फोर्स का भी गठन किया था। पुलिस का मानना ​​है कि आरोपी महिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छिपा हुआ था। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इससे पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए पिता को 24 घंटे के भीतर 15,000 रुपये के भुगतान पर जमानत मिल गई थी।

बार में खर्च किए 20 हजार रुपये

एक अन्य आरोपी राजऋषि बिदावत जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि यह वही ड्राइवर है जिससे मिहिर शाह ने कार अपने कंट्रोल में ली थी और चला रहा था। मिहिर शाह द्वारा एक बार में कथित तौर पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च करने के कुछ घंटे बाद उसकी कार से ये हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी मिहिर शाह के राजनेता पिता ने ड्राइवर को आदेश दिया है कि वह आरोप अपने सिर ले ले और कह दे कि दुर्घटना के समय कार वह (ड्राइवर) खुद चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मिहिर शाह जुहू के वाइस-ग्लोबल तापस बार में पार्टी के लिए घर से निकला था। उस समय वह अपने पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज चला रहा था। उसके साथ चार दोस्त भी थे। पांचों ने रात 11 बजे तक बार में पार्टी की और उनका कुल बिल 18,730 रुपये बना था। सोमवार को रात 1.15 बजे मिहिर शाह अपने दोस्तों को मर्सिडीज में बैठाकर घर वापस ले जा रहा था।

ड्राइवर की सीट पर बैठा था मिहिर?

सुबह 4 बजे उसने बिदावत से कहा कि वह उसे मरीन ड्राइव पर BMW में ‘जॉय राइड’ के लिए ले जाए। सुबह 5 बजे, मरीन ड्राइव पर इधर-उधर घूमने के बाद, कार घर लौट आई। पुलिस का मानना ​​है कि जब कार कलनगर पहुंची, तभी मिहिर शाह ने बिदावत के साथ सीट बदली। यानी ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर की जगह मिहिर शाह बैठा था। अगर यह सच है, तो इसका मतलब है कि सुबह 5.30 बजे जब कार ने बाइक को टक्कर मारी, तब शाह ही कार चला रहा था।

Tags: BMWमिहिर शाह
Previous Post

‘अग्निवीर’ ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, राहुल से मिलीं

Next Post

मरीन लाइंस अब होगा मुंबा देवी; मुंबई के 7 रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर

Next Post
मरीन लाइंस अब होगा मुंबा देवी

मरीन लाइंस अब होगा मुंबा देवी; मुंबई के 7 रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ने COP-33 की मेज़बानी का प्रस्ताव वापस लिया
  • ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर तेज प्रताप यादव का पलटवार: बिहार का सम्मान जरूरी
  • अमेरिका–ईरान संघर्ष में भारत ने कूटनीति और संवाद पर जोर दिया
  • सीज़फायर के बावजूद ट्रंप क्यों हैं दबाव में: तीन अहम कारण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In