• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नक्सली

बसव राजू मुठभेड़ में ढेर, 27 नक्सली ढेर

May 23, 2025
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला: राष्ट्रविरोधी बयानबाजी पर आरोप

मोदी थंडर या राहुल ब्लंडर?—भाजपा का पलटवार

June 4, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल को सेबी से मिली आईपीओ मंजूरी

June 4, 2025
जीडीपी

यूबीएस ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, अब 6.4% की उम्मीद

June 4, 2025
पेट्रोल-डीजल

रियायती तेल पर नजर: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार फिलहाल सतर्क

June 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

8 घंटे की शिफ्ट पर बढ़ी बहस: पंकज त्रिपाठी ने भी किया समर्थन

June 4, 2025
दिलजीत दोसांझ

‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत आउट, अनीस बज्मी ने दी सफाई

June 4, 2025
पानी ठंडा

फ्रिज की बोतल, बैक्टीरिया का घर!

June 4, 2025
गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

June 4, 2025
राशिफल

4 जून 2025 का राशिफल

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

बसव राजू मुठभेड़ में ढेर, 27 नक्सली ढेर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2025
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नक्सली

Symbolic Image

डेस्क:छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल में माओवादी संगठन के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित 27 नक्सलियों को ढेर करने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने जिला मुख्यालय नारायणपुर में जश्न मनाया। नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता को लेकर जवानों को भव्य स्वागत किया गया। ग्राउंड जीरो से लेकर सुरक्षा कैंपों तक जवानों के जश्न मनाते कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले डीआरजी के योद्धाओं की आरती उतारी गई, उन पर फूल बरसाए गए। जवानों को अबीर और गुलाल लगाए गए। फोर्स के जवान जीत की खुशी में बस्तरिहया गीत पर झूमते-नाचते और गाते देखे गए। जवानों ने नक्सलियों के सबसे सुरक्षित गढ़ अबूझमाड़ में घुसकर कुल 3.33 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों का सफाया किया है।

दरअसल, जवानों की यह सफलता और जश्न कुख्यात नक्सली नेता बसव राजू को मुठभेड़ में मार गिराना है। बसव राजू जैसे नक्सल संगठन के टॉप लीडर और पोलित ब्यूरो के महसचिव तक पहुंचना बहुत बड़ी चुनौती है। बसवराजू पिछले 35 वर्षों से नक्सल संगठन से जुड़ा था। बसवराजू खुद एके-47 लेकर चलता था। उसकी सुरक्षा में सुरक्षा में तैनात रहने वाले कमांडर रैंक के कई इनामी नक्सली मारे गए। बसव राजू 2010 के दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था, जहां के सीआरपीएफ 75 जवान शहीद हुए थे। झीरम घाटी जैसे कई बड़े हमले को अंजाम देने वाले 27 नक्सली भी इस ऑपरेशन में मारे गए हैं।

नारायणपुर के ओरछा में मारे गए 27 माओवादियों में से 2 आंध्र प्रदेश और 3 तेलंगाना के निवासी थे। मृतकों में 1 महासचिव, पोलितब्यूरो सदस्य (पीबीएम), 1 डीकेएसजेडसीएम, 4 सीवाईपीसीएम, 3 पीपीसीएम और पीएलजीए कंपनी नंबर 7 के 18 पीएम शामिल हैं। इन नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में ही कुल 3.33 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था, जबकि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित केंद्रीय एजेंसियों का इनाम अलग है। बसव राजू पर छत्तीसगढ़ में ही एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों ने भी उस पर अलग-अलग इनाम घोषित किए थे।

खूंखार नक्सल लीडर नंबाला केशव राव को बसवराजू, गंगन्ना, बीआर, प्रकाश, कृष्णा, दारापु नरसिम्हा रेड्डी के नाम से भी लोग जानते थे। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के निवासी रहे बसव राजू केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक था। क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वारंगल जिसे अब एनआईटी वारंगल कहा जाता है वहां उसने पढ़ाई की थी। देश के जिन राज्यों में माओवादी संगठन गतिविधियां संचालित हो रहे हैं, उसे बसवराजू ही ऑपरेट कर रहा था। अबूझमाड़ में पुलिस जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। बसव राजू और यासन्ना के साथ नक्सलियों की पूरी कंपनी नंबर 7 खत्म हो गया है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन ने इतिहास रच दिया है। खूंखार नक्सली बसवराजू की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी, उसे डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने मार गिराया। नक्सली बसव राजू ने गुरिल्ला युद्ध में महारथ हासिल किया था। वह कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था। सुकमा और दंतेवाड़ा में सबसे बड़े नक्सली हमले में भी बसव राजू शामिल था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In