• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बुमराह की वापसी! बेंगलुरू में शुरू किया प्रैक्टिस सेशन

बुमराह फिट हों तो वही कप्तान बनें: ईशांत शर्मा

May 18, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

केजरीवाल के पासपोर्ट रिन्यूअल पर कोर्ट ने दी हरी झंडी

June 5, 2025
बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

June 5, 2025
रामगोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा बोले: साउथ ने भी बनाए थे अमिताभ के रीमेक

June 5, 2025
पीएम किसान

जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त

June 5, 2025
रघुराम राजन

ग्लोबल प्लेयर बनने के लिए सोच बदलनी होगी: रघुराम राजन

June 5, 2025
ऑनलाइन

ऑनलाइन शॉपिंग के जाल पर सरकार का वार

June 5, 2025
यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

June 5, 2025
गंगा

गंगा दशहरा 2025: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, स्नान-दान से मिटेंगे सारे पाप

June 5, 2025
राशिफल

5 जून 2025 का राशिफल

June 5, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़: 35 हजार की जगह पहुँचे 3 लाख लोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

June 4, 2025
राहुल गांधी

सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल को फटकार

June 4, 2025
इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बुमराह फिट हों तो वही कप्तान बनें: ईशांत शर्मा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 18, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बुमराह की वापसी! बेंगलुरू में शुरू किया प्रैक्टिस सेशन

स्पोर्ट्स डेस्क:अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का कहना है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की अगुआई जसप्रीत बुमराह करें और शुभमन गिल को यह पद तभी दिया जा सकता है, जब यह तेज गेंदबाज पांच मैच की पूरी टेस्ट सीरीज के लिए फिट नहीं हो। भारतीय टीम के इंग्लैंड रवाना होने से कुछ सप्ताह पहले रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कप्तानी की बहस तेज हो गई है। यह सीरीज 20 जून से चार अगस्त तक चलेगी।

ईशांत ने शनिवार को स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम पर पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अगर बुमराह फिट हैं तो मैं कहूंगा कि बुमराह। वह पहली पसंद हैं। उनके पास इतना अनुभव है। लेकिन अगर वह सभी पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो जाहिर तौर पर शुभमन गिल।’’ 31 वर्षीय बुमराह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ‘रिशेड्यूल’ किए गए पांचवें टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया में 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले और पांचवें टेस्ट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है।

इस तेज गेंदबाज ने दो साल पहले पीठ की सर्जरी करवाई थी। जनवरी में सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन मैदान छोड़ने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे जिसमें भारत का विजयी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान भी शामिल है। 25 वर्षीय गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में प्रभावित किया है जिससे टीम इस साल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशांत ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं खासकर उनकी की शानदार फिटनेस देखते हुए। ईशांत ने कहा, ‘‘वह परिपक्व हैं। उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं। उनके संन्यास लेने के बाद मैंने उनसे बात नहीं की। लेकिन हर कोई जानता है कि जब तक आप खेल रहे हैं, तब तक जितना संभव हो उतना सामान्य रहना महत्वपूर्ण है। इसलिए विराट के साथ मेरी दोस्ती है। हमने कभी भी किसी चीज को थोपने की कोशिश नहीं की है।’’

ईशांत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम इंसान हैं। और हम अच्छे दोस्त हैं। वह जानते हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए और उन्होंने किसी से बात की होगी। इसलिए उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। हां, मैं हैरान था। क्योंकि वह कम से कम दो तीन साल और खेल सकते थे। वह 40 साल तक खेल सकते थे।” कोहली के बारे में आगे बात करते हुए ईशांत ने कहा, ‘‘उनकी दिनचर्या जिस तरह की है, उसे देखते हुए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्हें 10,000 रन बनाने चाहिए थे। यह एक अलग बात है। पहले फिटनेस की बात करें। अगर आप फिट हैं तो आप 10,000 रन बना सकते हैं। आप 500 विकेट ले सकते हैं। आप जब तक चाहें खेल सकते हैं। लेकिन 36 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस ही इसका जवाब है।’’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In