• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बुरकीना

बुरकीना फासो में भीषण आतंकी हमला: 100 से ज़्यादा की मौत, ड्जीबो शहर बना निशाना

May 13, 2025
कोविड

कोविड के नए वैरिएंट भारत में मिले, दिल्ली में 23 नए मामले

May 24, 2025
टीम इंडिया की तरह काम करे केंद्र-राज्य: पीएम मोदी

टीम इंडिया की तरह काम करे केंद्र-राज्य: पीएम मोदी

May 24, 2025
ट्रंप का ‘टैरिफ टशन’ और भारत की मुस्कान

ट्रंप का ‘टैरिफ टशन’ और भारत की मुस्कान

May 24, 2025
बीसीसीआई

भारत बनाम इंग्लैंड: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

May 24, 2025
आचार्यश्री

गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 24, 2025
ट्रंप का व्यापार रण: iPhone पर राजनीति की गाज

ट्रंप का व्यापार रण: iPhone पर राजनीति की गाज

May 24, 2025
अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन

अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन

May 24, 2025
अभिषेक बनर्जी

आतंकवाद पर विदेश में गरजे अभिषेक बनर्जी, पाकिस्तान की खुली पोल

May 24, 2025
झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर

झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर

May 24, 2025
फांसी

टाटा स्टील मैनेजर ने परिवार समेत की आत्महत्या, कैंसर के कारण था अवसाद

May 24, 2025
राहुल गांधी

राहुल गांधी के खिलाफ गैरजमानती वारंट: कोर्ट ने 26 जून को पेश होने का आदेश दिया

May 24, 2025
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

May 24, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 25, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बुरकीना फासो में भीषण आतंकी हमला: 100 से ज़्यादा की मौत, ड्जीबो शहर बना निशाना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 13, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बुरकीना

डेस्क:अफ्रीकी देश बुरकीना फासो में रविवार को हुए एक बड़े आतंकी हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में अधिकतर सैनिक शामिल हैं। हमला देश के उत्तर में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर ड्जीबो और उसके आसपास के इलाकों में हुआ। आतंकियों ने सैन्य अड्डों समेत कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन ‘जमात नस्र अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन’ (JNIM) ने ली है।

एक साथ 8 जगहों पर हमला

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने रविवार तड़के करीब 6 बजे एक साथ 8 अलग-अलग लोकेशनों पर हमला किया। ड्जीबो शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर पहले कब्ज़ा किया गया और फिर विशेष सुरक्षा बलों के ठिकानों पर हमला बोला गया। इनमें एंटी-टेररिस्ट यूनिट का मुख्य कैंप भी शामिल था।

हमले का मंजर, पीड़ितों की जुबानी

एक स्थानीय समाजसेवी और एक छात्रा, जिनके परिजन इस हमले में मारे गए, ने बताया कि आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से शहर को घेरा और हमला घंटों तक जारी रहा। इस दौरान सेना की ओर से हवाई समर्थन नहीं मिल पाया, जो कि पहले के हमलों में अहम भूमिका निभाता था। स्वतंत्र विश्लेषक चार्ली वेर्ब ने ऑनलाइन सामने आए वीडियो का अध्ययन करने के बाद बताया कि हमलावरों ने लंबे समय तक क्षेत्र पर कब्जा बनाए रखा और उन्हें रोकने के लिए तत्काल कोई प्रभावी सैन्य प्रतिक्रिया नहीं देखी गई।

सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ वसीम नसर ने चेतावनी दी कि यह हमला JNIM की तेजी से बढ़ती ताकत और बुरकीना फासो में उनकी स्वतंत्र गतिविधियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “ड्जीबो पर हमला इस बात का संकेत है कि आतंकी अब बिना रोक-टोक देश में आगे बढ़ रहे हैं।”

बता दें कि बुरकीना फासो में 2022 में दो बार सैन्य तख्तापलट हुआ था। तब से यहां की सत्ता सैन्य जुंटा के हाथ में है। देश की करीब आधी आबादी अब भी सरकार के नियंत्रण से बाहर मानी जाती है। इस बीच आतंकवाद से निपटने के लिए बड़ी संख्या में नागरिकों को हथियार थमाकर मिलिशिया बनाया गया है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इससे हालात और बिगड़े हैं और जातीय संघर्ष भी तेज हुआ है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In