• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

April 30, 2025
झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

June 1, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की आंच और पाक-परस्त विमर्श की राख

ऑपरेशन सिंदूर की आंच और पाक-परस्त विमर्श की राख

June 1, 2025
प्रशांत किशोर

क्या बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर ने हार मान ली है?

June 1, 2025
पूर्वोत्तर में आफत की बारिश: 32 की मौत, कई लापता

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश: 32 की मौत, कई लापता

June 1, 2025
तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप भावुक, लिखा मम्मी-पापा को संदेश

June 1, 2025
एनआईए

जासूसी केस: 8 राज्यों में एनआईए की रेड

June 1, 2025
शहबाज शरीफ

अब कटोरा उठाकर नहीं, ब्रीफ़केस लेकर जाएगा शरीफ!

June 1, 2025
हमास कमांडर मुहम्मद सिनवार ढेर

हमास कमांडर मुहम्मद सिनवार ढेर

June 1, 2025
रेल हादसा

ब्रायंस्क में रेल हादसा: पुल गिरने से ट्रेन पटरी से उतरी, सात की मौत, 30 घायल

June 1, 2025
प्रशांत किशोर

भ्रष्टाचार पर गरजे पीके, लालू को कोर्ट से करारा झटका

June 1, 2025
तुलसी

ऋणमुक्त जीवन की ओर : पाँच शुभ वास्तु रहस्य

June 1, 2025
राशिफल

1 जून 2025 का राशिफल

June 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 1, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

डेस्क:मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चितायन नगरिया में आंबेडकर पार्क में लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को रात के अंधेरे में उखाड़ लिया गया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस और तहसील कर्मियों ने पार्क में लगी जेसीबी से प्रतिमा उखाड़ी और अपने साथ ले गए। सुबह इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। पहले ग्रामीणों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन किया और फिर ग्रामीण डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंच गए। विधायक और सपा नेताओं ने भी डीएम से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की। सांसद डिंपल यादव ने भी घटना की निंदा कर ट्वीट किया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम चितायन नगरिया में आंबेडकर पार्क में 11 अप्रैल को ग्रामीणों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी। 14 अप्रैल को यहां जयंती के मौके पर आयोजन भी किया गया। इसकी शिकायत एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा से की गई। चूंकि अनुमति नहीं ली गई थी इसलिए एसडीएम ने पुलिस बल के साथ इस प्रतिमा को हटवा दिया। मौके पर जो चबूतरा बना था वह भी तोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली कटवाकर जबरन प्रतिमा हटाई गई। जो स्थल है वहां 1995 में आंबेडकर पार्क के नाम जमीन आवंटित की गई थी। उसी स्थल पर आंबेडकर प्रतिमा लगाई गई थी। पिछले दिनों राजस्व कर्मियों ने जमीन की पैमाइश भी की थी और पार्क की जमीन चिह्नित की थी।

प्रतिमा तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
मंगलवार की सुबह प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना फैली तो महिला, पुरुषों की भीड़ मौके पर आकर नारेबाजी करने लगी। लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। यहां के निवासी वीरपाल प्रजापति, जितेंद्र जाटव, जयवीर जाटव, राजू, अरविंद, विजय सिंह, आलोक, दुर्विजय, सचिन, गेंदालाल, अशोक, बलवीर, श्यामकरन, मातादीन यादव, राजीव, प्रमोद पाल, अंशुल कश्यप, अनिल जाटव आदि का कहना है कि प्रतिमा फिर से स्थापित की जाए।

सपाइयों ने ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मामले की जानकारी पाकर किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया गांव पहुंच गए। लोगों में गुस्सा अधिक था इसलिए विधायक ग्रामीणों को लेकर डीएम कार्यालय आ गए। यहां एमएलसी मुकुल यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी, सुमन दिवाकर, प्रभदूयाल जाटव आदि से डीएम की वार्ता हुई। डीएम ने प्रतिमा लगाने की अनुमति देने का भरोसा दिया इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन मंगलवार की शाम खत्म हो गया। उधर बसपा के कोआर्डिनेटर दीपक पेंटर, जिलाध्यक्ष मनीष सागर आदि भी गांव पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।

सांसद मैनपुरी, डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के चितायन में सत्ता संरक्षित अराजकतत्वों ने पीडीए के पूज्यनीय संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा ये निंदनीय है। जांच कराकर आरोपियों को सजा दी जाए और प्रतिमा को फिर से लगाया जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In