हेल्थ के लिए दही काफी फायदेमंद होता है। इसके फायदे पाने के लिए डॉक्टर रोजाना की डायट में इसे खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग दही घर पर जमाना पसंद करते हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में दही जमाने को लेकर महिलाएं शिकायत करती हैं। उनका कहना है कि दही बेगरा हो जाता है और स्वाद भी खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको दही जमाने की सबसे आसान ट्रिक बता रहे हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप हलावाई जैसी दही घर पर जमा सकते हैं।
घर पर दही जमाने की आसान ट्रिक
घर पर दही जमाना सबसे आसान है। इसके लिए आपको एक से दो चम्मच दही की जरूरत होती है। इसे जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से गर्म करें और फिर इसे उबाल आने के बाद ठंडा कर दें। जब ये हल्का गुनगुना हो जाए तो आप इसमें दही के जामन को डालें और फिर एक बार दही को फेंट दें। बस आपको एक ही बार फेंटना है फिर इसे ढक दें और एक जगह पर रखें।
रखने के लिए चुनें सही जगह
दही जमाने के लिए सही जगह पर रखना जरूरी है। कई बार बर्तन हिल जाने पर सही अच्छा नहीं जमता और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। इसे रखने के लिए आपको गर्म और ड्राई जगह चुननी है। इसके लिए माइक्रोवेव चुन सकते हैं या फिर आटे के डब्बे में भी रख सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की कोई इन चीजों को छुए नहीं।
कैसे आएगी मोटी मलाई
हलवाई द्वारा बनाएं गए दही में काफी मोटी मलाई आती है। अगर घर पर भी इस तरह की मलाई चाहते हैं तो आप फुल क्रीम दही का इस्तेमाल करें। फुल क्रीम मिल्क काफी गाढ़ा होता है ऐसे में दही की मलाई काफी मोटी आती है। चाहें तो आप दही में दूध की ताजी मलाई भी डाल सकते हैं।