• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: साकेत गोखले का वेतन अटैच

April 25, 2025
विराट कोहली

विराट कोहली ने अभ्यास मैचों को नकारा, भरत अरुण ने की सराहना

May 14, 2025
रोहित-विराट

मोईन अली: रोहित-विराट की अनुपस्थिति से इंग्लैंड को मिलेगा फायदा

May 14, 2025
किस किसको प्यार करूं 2

कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का सीक्वल 2025 में हो सकता है रिलीज

May 14, 2025
विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर पर उठाए सवाल, बॉलीवुड के स्टार्स पर किया हमला

May 14, 2025
गौतम अडानी

अडानी से वेदांता तक, जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए मची होड़

May 14, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ टला!

May 14, 2025
थोक महंगाई निचले स्तर पर, फिर भी उछल रहे आलू-प्याज

6 साल के न्यूनतम स्तर पर रिटेल इंफ्लेशन

May 14, 2025
स्विमिंग

स्विमिंग के बाद क्यों आती है नींद?

May 14, 2025
गंगा दशहरा

गंगा दशहरा 2025 : तिथि, मुहूर्त, महत्व एवं पूजन-विधि

May 14, 2025
राशिफल

14 मई 2025 का राशिफल

May 14, 2025
भारत ने पाक अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

भारत ने पाक अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

May 13, 2025
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं जब तक पी.ओ.के खाली नहीं होता

May 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 14, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: साकेत गोखले का वेतन अटैच

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2025
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली हाई कोर्ट

डेस्क:दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले की मासिक सैलरी का एक हिस्सा अटैच करने का निर्देश दिया। यह आदेश पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी द्वारा दायर मानहानि मामले में दिया गया। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि पहले गोखले को संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव पुरी से माफी मांगने और उन्हें 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने न तो जुर्माने की राशि जमा की और न ही कोई उचित स्पष्टीकरण दिया।

अदालत ने कहा, ‘‘इसी के मद्देनजर प्रतिवादी के वेतन के संबंध में धारा 60 (1) के तहत कुर्की का वारंट जारी किया जाता है। वेतन 1.90 लाख रुपये बताया गया है। वेतन तब तक कुर्क रहेगा जब तक कि 50 लाख रुपये अदालत में जमा नहीं कर दिए जाते।’’ सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 60 के अनुसार, निर्णय के निष्पादन के मामलों में ऋणी का वेतन पहले एक हजार रुपये और शेष राशि के दो-तिहाई तक कुर्क किया जा सकता है।

अदालत ने यह आदेश पुरी की उस याचिका पर सुनवाई करते समय पारित किया जिसमें उन्होंने उनके पक्ष में आदेश का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया था। हालांकि गोखले की, अपने खिलाफ दिए गए फैसले को वापस लेने का अनुरोध करने वाली याचिका एक अन्य पीठ के समक्ष लंबित है लेकिन अदालत ने कहा कि मौजूदा कार्यवाही पर कोई रोक नहीं है।

पुरी ने 2021 में उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गोखले ने जिनेवा में उनके स्वामित्व वाले एक अपार्टमेंट को लेकर उनके वित्तीय मामलों के बारे में झूठे आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया था। उच्च न्यायालय ने एक जुलाई, 2024 को सुनाए फैसले में गोखले को माफीनामा प्रकाशित करने और 50 लाख रुपये हर्जाने के भुगतान का निर्देश दिया था। इसके अलावा गोखले को पुरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में किसी भी सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मंच पर कोई और सामग्री प्रकाशित करने से रोक दिया गया था।

संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव रह चुकी लक्ष्मी पुरी हैं केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी हैं। उन्होंने 2021 में गोखले के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। पुरी ने दावा किया था कि गोखले ने उनके खिलाफ स्विट्जरलैंड में संपत्ति खरीदने के संबंध में “लापरवाह और झूठे आरोप” लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। जुलाई 2021 में, हाई कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित कर गोखले को पुरी या उनके पति के खिलाफ कोई भी मानहानिकारक, अपमानजनक या तथ्यात्मक रूप से गलत पोस्ट करने से रोक दिया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In