स्पोर्ट्स डेस्क:पाकिस्तान की टीम आज न्यूजीलैंड के साथ तीसरा वनडे खेल रही है। यहां से पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में खुशदिल शाह दर्शकों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर और कुछ सुरक्षाकर्मी खुशदिल शाह को रोकते नजर आ रहे हैं। लेकिन खुशदिल शाह उनके रोकने से भी नहीं रुक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मैदान में मौजूद दर्शकों ने कुछ टिप्पणी की थी। इसके बाद खुशदिल शाह खुद को रोक नहीं पाए और दर्शकों से उलझ गए।
बता दें कि इससे पहले भी खुशदिल शाह के साथ न्यूजीलैंड में मसला हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सिरीज के दौरान उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। तब खुशदिल शाह ने बल्लेबाजी करते वक्त कीवी गेंदबाज फॉकेस को टक्कर मारी थी। उन्हें तीन डिमेरिट प्वॉइंट्स भी मिले थे।