डेस्क : पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई हालिया छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ईडी की कार्रवाई के दौरान हिंदू व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है और छोटे कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इससे व्यापारिक समुदाय में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
ईडी ने मंगलवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया था। यह कार्रवाई जालंधर के कारोबारी अमित बजाज से जुड़े मामलों सहित कुछ अन्य स्थानों पर की गई बताई जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से इस कार्रवाई पर विस्तृत आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है।
इस घटनाक्रम के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों और उनके समर्थकों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
मामले ने पंजाब की सियासत में नई गर्मी ला दी है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत