स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित की। फरवरी-मार्च में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। भारतीय टीम से करीब दो साल तक बाहर रहे ईशान किशन की वापसी हुई है, उन्हें जितेश शर्मा की जगह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। ईशान किशन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। हालांकि घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की बदौलत वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
टी20 विश्व कप के लिए अक्षर पटेल को उप कप्तान नियुक्त किया गया। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे। टी20 टीम के नियमित सदस्य रहे शुभमन गिल स्क्वॉड का हिस्सा नहीं रहे हैं। टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम ईशान किशन का है। ईशान किशन को शानदार घरेलू फॉर्म का इनाम मिला है। उन्होंने लगभग दो साल के अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी की है।
ईशान किशन ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच नवंबर 2023 में खेला था। घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। ईशान की वापसी का सबसे बड़ा कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनका प्रदर्शन रहा। उन्होंने झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब जिताया और टूर्नामेंट में 517 रन (10 मैचों में) बनाए, जिसमें फाइनल में लगाया गया धुआंधार शतक भी शामिल है।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत