• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एयरस्ट्राइक का करारा जवाब: 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 चौकियां नष्ट

एयरस्ट्राइक का करारा जवाब: 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 चौकियां नष्ट

February 27, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मोदी सरकार की मौन नीति पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी ने नैतिक रुख अपनाने की मांग की

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

एयरस्ट्राइक का करारा जवाब: 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 चौकियां नष्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 27, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एयरस्ट्राइक का करारा जवाब: 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, 19 चौकियां नष्ट

डेस्क : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा विवाद ने अब गंभीर सैन्य टकराव का रूप ले लिया है। ताजा घटनाक्रम में तालिबान नियंत्रित अफगान बलों ने पाकिस्तान के खिलाफ व्यापक जवाबी सैन्य अभियान शुरू करने का दावा किया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्रवाई में अब तक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 19 सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह सैन्य कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा अफगान सीमा क्षेत्र में की गई हालिया हवाई हमलों के जवाब में बताई जा रही है। काबुल का आरोप है कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में निर्दोष नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, हताहत हुए। इसके बाद अफगान रक्षा मंत्रालय ने “जैसे को तैसा” नीति अपनाते हुए सीमा क्षेत्रों में भारी गोलाबारी और जमीनी हमले शुरू किए।

दोनों देशों की सेनाओं के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी ‘डूरंड रेखा’ पर लगातार गोलीबारी और हवाई हमले हो रहे हैं। कतर की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम लगभग निष्प्रभावी हो चुका है। शुक्रवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में अफगान बलों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाया।

हमले और जवाबी कार्रवाई का क्रम

रविवार:
पाकिस्तान ने अफगान सीमा क्षेत्रों में हवाई हमले किए। इस्लामाबाद ने दावा किया कि इन हमलों में 70 आतंकवादी मारे गए, जबकि काबुल ने आरोप लगाया कि मदरसों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे कई नागरिकों की मौत हुई।

गुरुवार रात:
अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के भीतर सीमा पार हमले किए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की “उकसावे की कार्रवाई” के खिलाफ छह प्रांतों में व्यापक सैन्य जवाब दिया गया।

शुक्रवार तड़के:
पाकिस्तान ने काबुल, दक्षिणी प्रांत कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में हवाई हमले किए। राजधानी काबुल में कम से कम तीन विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

शुक्रवार दोपहर:
एयरस्ट्राइक के बाद अफगान बलों ने कंधार और हेलमंद की दिशा में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच X पर बयान जारी कर कहा कि काबुल, कंधार और अन्य प्रांतों में हुए हमलों के बाद बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तोरखम सीमा पर हालात गंभीर

संघर्ष का सबसे अधिक प्रभाव तोरखम सीमा क्षेत्र में देखा जा रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, तोरखम के पास एक शरणार्थी शिविर पर हुए मिसाइल हमले में 13 नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने एहतियातन शिविर को खाली कराना शुरू कर दिया है।

वहीं पाकिस्तान की ओर से स्थानीय पुलिस का कहना है कि अफगानिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार गोले सीमावर्ती गांवों में गिरे, लेकिन किसी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। सीमा पार जाने की प्रतीक्षा कर रहे अफगान शरणार्थियों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

डूरंड रेखा और टीटीपी विवाद

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा को ‘डूरंड रेखा’ कहा जाता है। अफगानिस्तान इस सीमा को आधिकारिक मान्यता नहीं देता, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता है।

पाकिस्तान में हाल के वर्षों में बढ़े आतंकी हमलों के लिए इस्लामाबाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराता है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की जमीन से संचालित हो रहा है, जबकि काबुल इन आरोपों को खारिज करता आया है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील

बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतभेदों का समाधान कूटनीतिक माध्यमों से किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता को रोका जा सके।

Previous Post

पाकिस्तान-तालिबान संघर्ष: अफगानिस्तान में हिंसा और द्विपक्षीय तनाव

Next Post

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में खुली जंग का ऐलान, सीमा पर तेज हुई सैन्य कार्रवाई

Next Post
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में खुली जंग का ऐलान, सीमा पर तेज हुई सैन्य कार्रवाई

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में खुली जंग का ऐलान, सीमा पर तेज हुई सैन्य कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
  • ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In