डेस्क:फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखत खबर सामने आ रही है। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
बता दें कि 24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड का ‘भारत कुमार’ कहा जाता था।