त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। जल्दी ही राखी, जन्माष्टमी, दशहरा, करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहार एक के बाद एक करके दस्तक देने वाले हैं। भारतीय परिवारों में ज्यादातर त्योहारों पर पूड़ी बनाने का चलन काफी पुराना है। इस दिन लोग अपनी मनपसंद सब्जी के साथ पूड़ी बनाने बेहद पसंद करते हैं। लेकिन घर की महिलाएं कई बार सिर्फ इसलिए पूड़ी बनाने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पूड़ी बहुत ज्यादा तेल सोखती है। जिसे कम करने के लिए उन्हें टिशू पेपर की मदद लेनी पड़ती है। अगर आप भी पूड़ी बनाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि पूड़ी तेल ज्यादा सोखती है तो ये टिप्स अपनाकर आप अपनी समस्या को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
कम तेल सोखने वाली पूड़ी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
-पूड़ियां बनाने के लिए आटा सॉफ्ट नहीं थोड़ा सा टाइम गूंथें। ऐसा करने से पूड़ी फूली हुई और ऑइल फ्री बनती है।
– पूड़ी बनाने के लिए कभी भी पहले से फ्रिज में स्टोर किया हुआ आटा यूज न करें। ऐसा करने से पूड़ी तेल ज्यादा सोखती है और फुली हुई भी नहीं बनती है।
-पूड़ी तलने के लिए हमेशा रिफाइंड या सोयाबीन तेल का यूज करना चाहिए। ऐसा करने से कम तेल में ज्यादा चीज फ्राई की जा सकती है।
-ऑयली फ्री पूड़ी बनाने के लिए तेल ना तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और ना ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए।
-पूड़ी तलते समय कढ़ाई में थोड़ा सा नमक डाल दे। ऐसा करने से पूड़ी ज्यादा तेल नहीं सोखेगी।