• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में असम और मेघालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में असम और मेघालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

March 29, 2022
मदरसे में कैसे हुई पांच साल के मासूम की हत्या

पत्नी की धमकियों से तंग युवक ने की आत्महत्या

June 3, 2025
भगवंत मान

सिंदूर पर सियासत: सीएम मान के बयान से मचा बवाल

June 3, 2025
झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

सीडीएस अनिल चौहान: परिणाम महत्त्वपूर्ण है, हानि नहीं”

June 3, 2025
शर्मिष्ठा पनोली को कोर्ट ने फटकार, जेल में सुविधाओं व सुरक्षा पर सवाल

शर्मिष्ठा पनोली को कोर्ट ने फटकार, जेल में सुविधाओं व सुरक्षा पर सवाल

June 3, 2025
स्वर्ण के समान दुर्लभ है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

स्वर्ण के समान दुर्लभ है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

June 3, 2025
बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम बनाते वक्त भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत

मेरठ में सिलसिलेवार धमाके, घर की छत उड़ी, एक घायल

June 3, 2025
कमल हासन

कमल हासन को कर्नाटक उच्च न्यायालय की फटकार

June 3, 2025
पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

पाकिस्तान की जेल से 200 से ज्यादा कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई

June 3, 2025
कोविड

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 5 मौतें

June 3, 2025
शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

शर्मिष्ठा पनोली और न्याय का आइना

June 3, 2025
गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी का शक: पंजाब में एक और गिरफ्तारी, जांच जारी

June 3, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

1901 के बाद सबसे ज्यादा मई में बारिश, तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

June 3, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 3, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में असम और मेघालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

50 साल पुराने सीमा विवाद को सुलझाया गया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 29, 2022
in मुख्य समाचार, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में असम और मेघालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

नई दिल्ली:असम और मेघालय की सरकारों ने अपने 50 साल पुराने लंबित सीमा विवाद को हल करने के लिए मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों के समाधान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

लगभग 70 फीसद सीमा विवाद मुक्त हो गई

इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन एक विवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है, देश में जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से पूर्वोत्तर की शांति प्रक्रिया, विकास, समृद्धि और यहां की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के लिए अनेक वृहद प्रयास किए। मुझे खुशी है कि आज विवाद की 12 जगहों में से 6 पर असम और मेघालय के बीच समझौता हुआ है। सीमा की लंबाई की दृष्टि से देखें तो लगभग 70 फीसद सीमा आज विवाद मुक्त हो गई है। मुझे भरोसा है कि बाकी की छह जगहों को भी हम निकट भविष्य में सुलझा देंगे।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम-मेघालय ने 12 विवादों को सुलझा लिया गया है बाकी और मसले हैं उन्हें सुलझाया जाएगा। असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराने सीमा विवाद के समाधान की शुरुआत आज हो गई है। इस एमओयू के बाद हम दूसरे चरण का काम शुरू करेंगे और अगले 6-7 महीने में बाकी की 6 विवादित जगहों का हल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि सबसे पहले मैं गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें पूर्वोत्तर राज्यों में सीमा विवादों को सुलझाने का निर्देश दिया। आज संकल्प का पहला चरण हो चुका है। यह असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कारण ही संभव हो सका। मैं समिति के सभी सदस्यों और दोनों राज्यों के अधिकारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। हम अपने राज्यों के बीच और मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मेघालय समकक्ष मेघालय कोनराड के संगमा ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ साथ इन राज्यों के अन्य अधिकारियों और गृहमंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। असम और मेघालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने से पहले गृह मंत्रालय के साथ अंतिम दौर की चर्चा भी हुई।

असम और मेघालय के मुख्यमंत्रियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 31 जनवरी को गृह मंत्रालय द्वारा जांच और विचार के लिए एक मसौदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। असम और मेघालय की सरकारें 884 किलोमीटर की सीमा के साथ 12 अंतर क्षेत्रीय में से छह में अपने सीमा विवादों को हल करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव लेकर आई थीं।

प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, 36.79 वर्ग किमी भूमि के लिए असम 18.51 वर्ग किमी और शेष 18.28 वर्ग किमी मेघालय को देगा। असम और मेघालय के बीच अंतिम समझौता महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद बहुत लंबे समय से लंबित है।

लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद की शुरुआत 1972 में हुई थी, जब मेघालय को असम से अलग कर दिया गया था। नए राज्य के निर्माण के लिए प्रारंभिक समझौते में सीमाओं के सीमांकन के विभिन्न रीडिंग के परिणामस्वरूप सीमा मुद्दे सामने आए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In