मनी प्लांट को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा और सही तरीके से लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जबकि गलत दिशा में रखने से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट को घर में कहां और कैसे लगाना शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट लगाने की सही दिशा और तरीका
1. मिट्टी में मनी प्लांट लगाना
- अगर आप मनी प्लांट को मिट्टी में लगाना चाहते हैं, तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (साउथ-ईस्ट) में रखें।
- मिट्टी के गमले में मनी प्लांट लगाने के साथ उसमें तांबे का सिक्का डाल दें। इससे धन हानि से बचाव होगा और सौभाग्य बढ़ेगा।
- अगर आप नाम और शोहरत पाना चाहते हैं, तो लाल रंग के गमले में मनी प्लांट लगाकर दक्षिण दिशा (साउथ) में रखें।
2. पानी में मनी प्लांट लगाना
- मनी प्लांट को पानी में उगाने के लिए नीले रंग की बोतल या ट्रांसपेरेंट वास में रखें और इसे उत्तर दिशा (नॉर्थ) में रखें।
- आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इस बोतल या वास में चांदी का सिक्का डाल दें।
- सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाकर पूर्व दिशा (ईस्ट) में रखें।
- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए घर के मंदिर में मनी प्लांट रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पानी रोज़ बदलें और बोतल को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें।
3. मनी प्लांट की बेल को सही दिशा में बढ़ाएं
- मनी प्लांट की बेल को नीचे की ओर न बढ़ने दें, बल्कि इसे ऊपर की दिशा में बढ़ने के लिए सपोर्ट दें।
- बेल को रस्सी या ट्रेल के सहारे ऊपर चढ़ाएं, क्योंकि ऊपर की ओर बढ़ती बेल को शुभ माना जाता है और यह धन-संपत्ति में वृद्धि लाने में सहायक होती है।
सावधानी और देखभाल
- मनी प्लांट को हमेशा अच्छी देखभाल की जरूरत होती है।
- पानी में उगाए गए मनी प्लांट का पानी रोज बदलें और हफ्ते में एक बार बोतल को साफ करें।
- सूखी और पीली पड़ चुकी पत्तियों को तुरंत हटा दें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी धार्मिक और मान्यताओं पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।