• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

गिरफ्तार कर लीजिए, पत्नी को जान से मारकर आया हूं

June 16, 2024
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

गिरफ्तार कर लीजिए, पत्नी को जान से मारकर आया हूं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 16, 2024
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

Image Courtesy: Google

अलवर: एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने चरित्र पर शक होने के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी का दुस्साहस देखिए कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें क्योंकि वह पत्नी को जान से मारकर आया है। पहले तो पुलिसकर्मियों को घटना पर सहसा यकीन नहीं हुआ लेकिन आरोपी के अपराध कबूलने पर उन्होंने उसको हिरासत में ले लिया।

वारदात अलवर जिले के नीमराना की है। क्षेत्र के चौबारा गांव के रहने वाले प्रेमचंद को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से अवैध संबंध है। इससे वह आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। वहीं पत्नी शराब के नशे में होने के कारण बात को अनसुनी कर देती थी। आखिरकार शनिवार की सुबह आरोपी प्रेमचंद ने पत्नी सोमवती की शराब के नशे में गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी यहीं नहीं रुका उसने जिस पड़ोसी पर शक था उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोसी भी घायल हो गया। हत्या के बाद आरोपी पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। घटना गांव में आग की तरह फैली और ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे।

वारदात की सूचना लगते ही शाहजहांपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया की पति के द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। एएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया की आरोपी प्रेमचंद की दिमागी हालत पिछले कई दिनों से खराब थी। वह रोजाना शराब के नशे में रहता था। इसकी वजह से वह पड़ोसी पर अपनी पत्नी के साथ संबध होने का शक करता था। उसने शनिवार को सुबह पड़ोसी संदीप पर हमला कर दिया। हमले में घायल संदीप की हालत नाजुक बताई जाती है। पड़ोसी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला एक कंपनी में काम कर के परिवार का भरण पोषण कर रही थी। पीड़िता का एक लड़का भी है।

Previous Post

आतंकियों का सफाया; शाह ने कश्मीर पर बुलाई बिग मीटिंग, डोभाल भी पहुंचे

Next Post

वादे पूरे करने को फंड की जरूरत, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर बोली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार

Next Post
पेट्रोल- डीजल के दाम

वादे पूरे करने को फंड की जरूरत, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर बोली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In