डेस्क:रंगोत्सव की धूम के बीच देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से रंग-बिरंगे वीडियो सामने आने लगे हैं। होली के मौके पर न्यूलैंड के प्रधानमंत्री किस्टोफर लक्सन ने भी जमकर रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया। उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वह देसी अंदाज में भारी भीड़ के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कोन मंदिर का है जहां 13 मार्च को ही रंगोत्सव का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर यहां होली खेलने पहुंचे थे।
वीडियो में देखा जा सका है कि सामने भारी भीड़ मौजूद है। वहीं प्रधानंत्री क्रिस्टोफर लोगों पर रंग उड़े रहे हैं। लोग मस्त होकर नाच रहे हैं। पीछे से शंखध्वनि सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने भी गले में फूलों की माला पहन रखी है और कंधे पर गमछा डाल रखा है। गमछे में ही हैपी होली लिखा हुआ है।
बता दें कि होली और दिवाली का त्योहार अब इंटरनेशनल त्योहार के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका, कनाडा समेत तमाम देशों में लोग जमकर होली मनाते हैं। वहीं इस्कोन संस्था दुनियाभर के मंदिरों में रंगोत्सव का आयोजन करती है। होली के त्योहार पर दुनियाभर से लोग वृंदावन की होली देखने के लिए आते हैं।