गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को हीट स्ट्रोक, कमजोरी, पसीना आने की समस्या होती रहती है। इस मौसम में तेज धूप के चलते लोगों को डिहाइड्रेशन का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में इस मौसम में समस्याओं से बचने के लिए सही खानपान जरूरी है। गर्मी के मौसम में डायट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप गोंद कतीरा को गर्मियों के रूटीन में शामिल करें। गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाली गोंद को सुखाने के बाद बनता है। यहां जानिए गोंद कतीरा के फायदे-
पाचन के लिए बेस्ट
गोंद कतीरा पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, ऐसे में यह पाचन तंत्र को शांत कर सकता है, सूजन और बेचैनी के लक्षणों को कम कर सकता है।
हाइड्रेशन में मददगार
गोंद कतीरा का इस्तेमाल अक्सर अलग-अलग ड्रिंक्स में हाइड्रेशन के लेवल को बनाए रखने के लिए किया जाता है। गर्मी के मौसम में इसके हाइड्रेटिंग गुण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। जो व्यक्ति इसे रोजाना के रूटीन में शामिल करते हैं वह डिहाइड्रेशन, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।
शरीर को मिलेगी ठंडक
गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा शरीर के लिए नैचुरल कूलिंग का काम करता है। गर्मी के मौसम इसके इस्तेमाल से लू और डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है।
जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद
गोंद कतीरा में सूजनरोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और गठिया से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचा सकते हैं। रोजाना खाने से जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है, जो मजबूत और हेल्दी हड्डियों को बनाए रखने के लिए जरूरी है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
जरूरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गोंद कतीरा इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, जिससे ओवर ऑल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।