डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान के पेशेवर एटिट्यूड और काम के प्रति समर्पण की तारीफ की। गोविंद ने बताया कि शाहरुख खान इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो बिना किसी शिकायत के लगातार 24 घंटे काम कर सकते हैं।
गोविंद नामदेव ने साल 2000 में आई फिल्म ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंद मुख्यमंत्री का किरदार निभा रहे थे और अजीज मिर्जा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
‘एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है’
गोविंद नामदेव ने ‘द लल्लनटॉप’ को बताया, “एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है। सोना भी सिर्फ 3-4 घंटे, उसी बीच दंड बैठक, उद्घाटन और डायलॉग रिहर्सल – सब कुछ करता है। मुझे देखकर हैरानी हुई कि यह कैसे संभव है।”
स्वास्थ्य के बावजूद अडिग समर्पण
गोविंद ने कहा कि शाहरुख खान को रीढ़ की हड्डी की समस्या है, बावजूद इसके वह कभी काम से पीछे नहीं हटते। गोविंद ने साझा किया, “फिजिकल काफी दिक्कत है, रीढ़ की हड्डी की समस्या है, फिर भी वह लगातार काम करते हैं। हमें भी उनके समर्पण से सीखने का मौका मिलता है।”
लंबे ब्रेक पर नहीं रहते शाहरुख
शाहरुख खान ने पहले HT के साथ इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें लंबे ब्रेक लेना पसंद नहीं है क्योंकि यह उनकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है। वह हमेशा सक्रिय रहना और काम करना पसंद करते हैं।
अपकमिंग फिल्म ‘किंग’
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म का लुक पहले ही जारी हो चुका है, और दर्शक अब ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट इसी साल दिसंबर में तय की गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
