• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 24, 2025
वॉशिंगटन में क्वाड बैठक, भारत करेगा शिखर सम्मेलन

वॉशिंगटन में क्वाड बैठक, भारत करेगा शिखर सम्मेलन

June 4, 2025
झूठ की चादर फाड़कर खड़ी हुई भारत की सैन्य सच्चाई!

ऑपरेशन सिंदूर: हमले के 5 मिनट बाद पाकिस्तान को दी गई जानकारी

June 4, 2025
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला: राष्ट्रविरोधी बयानबाजी पर आरोप

मोदी थंडर या राहुल ब्लंडर?—भाजपा का पलटवार

June 4, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल को सेबी से मिली आईपीओ मंजूरी

June 4, 2025
जीडीपी

यूबीएस ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, अब 6.4% की उम्मीद

June 4, 2025
पेट्रोल-डीजल

रियायती तेल पर नजर: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार फिलहाल सतर्क

June 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

8 घंटे की शिफ्ट पर बढ़ी बहस: पंकज त्रिपाठी ने भी किया समर्थन

June 4, 2025
दिलजीत दोसांझ

‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत आउट, अनीस बज्मी ने दी सफाई

June 4, 2025
पानी ठंडा

फ्रिज की बोतल, बैक्टीरिया का घर!

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्री आर.एच.जानी हिंगवाला हाइस्कूल पूज्यप्रवर के पदरज से बना पावन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 5
आचार्यश्री
गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
गुडमैन बने आदमी : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
बडोली, साबरकांठा: आदमी के भीतर अनेक प्रकार की वृत्तियां होती हैं, भाव होते हैं। भावों का भण्डार आदमी के भीतर होता है। इसलिए आदमी कभी क्षमा में दिखाई देता है तो कभी गुस्से में भी आ जाता है। कभी मार्दवपूर्ण व्यवहार करता है तो कभी अहंकार की भाषा भी बोलता है। कभी सरल लगता है तो कभी छल-कपट की भाषा भी बोलता है। कभी संतोषी तो कभी लालच करते भी देखा जा सकता है। कभी हिंसा का भाव तो कभी अहिंसा का भाव भी आदमी के भीतर देखे जा सकते हैं। आदमी के जीवन का एक बढ़िया भाव है दया। आदमी के भीतर दया की भावना होनी चाहिए। सभी जीवों के प्रति दया का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। स्वयं को पाप आचरणों से बचाने के लिए दया की भावना बहुत महत्त्वपूर्ण होती है।
दुनिया में युद्ध भी होते हैं। युद्ध समरांगण में बाद में, उससे पहले आदमी के भावों में आरम्भ होता है। हिंसा की वृत्ति है तो उसकी प्रवृत्ति भी हो सकती है। आदमी को हिंसा से बचने का प्रयास करना चाहिए बिना मतलब अपनी ओर से किसी को तकलीफ न देने की भावना होनी चाहिए। स्वयं की ओर से किसी को अनावश्यक कष्ट देने से बचने का प्रयास करना चाहिए। कोई पक्षी दाने खा रहे हों तो उनके निकट भी जाने से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को मन में दया की इतनी अच्छी भावना रहे कि निरपराध को अपनी ओर से कष्ट तो दें ही नहीं, जितना संभव हो सके, दुश्मनों को भी क्षमा की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए।
गृहस्थ जीवन में इतना ध्यान रखें कि जब सामायिक की स्थिति हो तो उस स्थिति में चलने से बचने का प्रयास करना चाहिए। अगर चलना भी पड़े तो सावधानी से देख-देखकर चलने का प्रयास करना चाहिए। उस दौरान किसी कीड़े की भी हिंसा न हो। ऐसी दया व अहिंसा की भावना हम सभी के मन में होना चाहिए। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी प्रेक्षाध्यान कराते थे। समता में रहने और प्रियता-अप्रियता से मुक्त रहने की प्रेरणा प्रदान करते थे। आदमी को अपने जीवन में धर्म की प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कोई जैन अथवा न बने, किन्तु उसे गुडमैन तो बनने का प्रयास करना चाहिए। आत्मा को पापों से बचाने के लिए और आत्मा का कल्याण करने के लिए आदमी को गुडमैन बनने का प्रयास करना चाहिए।
उक्त पावन पाथेय शनिवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, सिद्ध साधक, अखण्ड परिव्राजक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बडोली श्री आर.एच.जानी हिंगवाला हाइस्कूल प्रांगण मंे बने आचार्य महाश्रमण समवसरण में उपस्थित जनता को प्रदान की।
इसके पूर्व जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शनिवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में इडर से मंगल प्रस्थान किया। इडरवासियों ने अपने आराध्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए अगले गंतव्य की ओर बढ़ चले। आचार्यश्री लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर बडोली के श्री आर.एच.जानी हिंगवाला हाइस्कूल में पधारे। जहां श्रद्धालुओं व स्कूल प्रबंधन आदि से जुड़े लोगों ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। स्कूल परिसर में बने आचार्य महाश्रमण समवसरण में आचार्यश्री के पधारने से पूर्व साध्वीप्रमुखाजी का उद्बोधन प्रारम्भ हुआ जो आचार्यश्री के मंचासीन होने के बाद भी चलता रहा। साध्वीप्रमुखाजी के उद्बोधन के उपरान्त आचार्यश्री ने जनता को पावन पाथेय प्रदान किया।
आचार्यश्री के स्वागत में श्री मितेश श्रीश्रीमाल, श्री आर.एच.जानी हिंगवाला हाइस्कूल के प्रिंसिपल श्री दीपकभाई पटेल, श्रीमती संगीता दुगड़ एवं श्रीमती अल्का दुगड़ व सुश्री प्रेक्षा दुगड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल, स्थानीय बहू मण्डल, युवक मण्डल ने अपने-अपने गीतों का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In