डेस्क : महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य के वरिष्ठ नेता और मंत्री Chhagan Bhujbal उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उनका हेलीकॉप्टर तय हेलीपैड के बजाय सीधे पार्किंग एरिया में उतार दिया गया।
घटना पुणे के पुरंदर इलाके की है, जहां भुजबल एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान पायलट ने इतनी बड़ी चूक कर दी कि हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर उतर गया। जैसे ही हेलीकॉप्टर नीचे आया, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत नहीं हुआ। खुद भुजबल ने भी माना कि पायलट की गलती से यह चूक हुई।
इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा और एविएशन प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे एक मंत्री का हेलीकॉप्टर तय हेलीपैड तक नहीं पहुंच पाया? और अगर वहां भीड़ ज्यादा होती तो क्या होता?
स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को भेजी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
