• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

October 22, 2024
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

दुःख से बचने के लिए हिंसा व असंयम से बचने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 22, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण
हिंसा व असंयम से पैदा होता है दुःख : अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमण

वेसु, सूरत (गुजरात) : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण ने उपस्थित जनता को आयारो आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि हमारी दुनिया में दुःख देखने को मिलता है। दुनिया में किसी आदमी को कोई दुःखी है तो किसी को किसी प्रकार का दुःख होता है। जीवनकाल के किसी को किसी प्रकार का दुःख न हो, भला ऐसा कौन हो सकता है और कितने लोग ऐसे हो सकते हैं? किसी को आर्थिक समस्या है तो किसी को पारिवारिक समस्या है, किसी को शारीरिक समस्या है तो किसी को मानसिक समस्या भी है। आदमी के जीवन में प्रायः ही दुःख, कष्ट, समस्या आती ही रहती है। इस आगम में बताया गया कि इस दुःख की उत्पत्ति आरम्भ से होती है। आचारांगभाष्य में बताया गया कि जो असंयम है, वह आरम्भ है, हिंसा आदि के रूप में होने वाली प्रवृत्ति आरम्भ होती है। हिंसा एक प्रवृत्ति भी है तो उसके पीछे किसी राग-द्वेष की वृत्ति होती है। राग-द्वेष की वृत्ति असंयम की प्रवृत्ति कराने वाली होती है।

राग-द्वेष की वृत्ति असंयम और हिंसा की प्रवृत्ति कराने वाली होती है। समरांगण में युद्ध आरम्भ होने से पहले आदमी के भावों में युद्ध प्रारम्भ होता है, बाद में उसकी क्रियान्विति समरांगण में होती है। दुःख की जननी आरम्भ और असंयम है। वहां से दुःख पैदा होता है। आदमी असंयम करता है और फिर दुःखी बन सकता है। हिंसा करे, प्रमाद करता है तो उस कारण वह दुःखी बन सकता है।

आदमी अपनी इन्द्रियों का, वाणी का असंयम करता है तो दुःख पैदा हो सकता है। किसी के संदर्भ में अनावश्यक हंसी-मजाक भी कर दे तो भी कहीं न कहीं दुःख की स्थिति पैदा हो सकती है। आदमी को अपने जीवन में संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में जितना संयम होगा, दुःख से मुक्ति की बात हो सकती है।

साध्वीवर्याजी के 13वें दीक्षा दिवस पर आचार्यश्री ने आशीष प्रदान किया। तेरापंथ महिला मण्डल-सूरत द्वारा आयोजित ‘जैनम् जयतु शासनम्’ कार्यक्रम के तहत सकल जैन महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस संदर्भ में तेरापंथ महिला मण्डल-सूरत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मधु देरासरिया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने इस संदर्भ पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि शासन के नायक तीर्थंकर होते हैं। भगवान महावीर इस अवसर्पिणी काल के अंतिम चौबीसवें तीर्थंकर हुए। चार तीर्थ साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका। साधु-साध्वी तो वंदनीय पूजनीय होते हैं। श्रावक-श्राविका को भी तीर्थ कहा गया है। श्राविका होना भी एक उपलब्धि होती है। जैन शासन में अनेक संप्रदाय हैं। अलग-अलग मान्यता, उपासना पद्धति, वंदना विधि में कुछ भेद होने के बाद भी अभेद को देखने का प्रयास करना चाहिए। जैन शासन की श्राविकाएं खुद अपनी आध्यात्मिक साधना अच्छी करें। जीवन त्याग, संयम जितना बढ सके, ज्ञान जितना बढ़ सके। अपने परिवारों को सुसंस्कारी बनाए रखने का प्रयास हो। महिलाओं का खूब अच्छा विकास होता रहे।

Previous Post

बेअदबी के मामलों में राम रहीम के खिलाफ चलेगा केस, भगवंत मान की सरकार ने दिया आदेश

Next Post

कजान में PM मोदी का भव्य स्वागत, सम्मान में रूसियों ने हिन्दी में गाया कृष्ण भजन

Next Post
कजान में PM मोदी का भव्य स्वागत, सम्मान में रूसियों ने हिन्दी में गाया कृष्ण भजन

कजान में PM मोदी का भव्य स्वागत, सम्मान में रूसियों ने हिन्दी में गाया कृष्ण भजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर
  • खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक
  • पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी
  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In