चाहें तो आप होली में खीरे की लस्सी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसकी आसान रेसिपी।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
आधा कप बर्फ के टुकड़े, 1 खीरा, आवश्यकतानुसार काला नमक, 1 टी स्पून कटा हुआ अदरक, कटी हुई धनिया की पत्ती
विधि :
– सबसे पहले धनिया पत्ती, खीरा, अदरक को धोकर साफ कर लें और अच्छे से काट लें।
– एक ब्लेंडर में बर्फ के क्यूब्स और सारी सामग्री डालें।
– इसे ब्लेंड करें और अब इसमें दही मिलाएं।
– इसे हरा धनिया से सर्व करें और ठंडा परोसें।