• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इमरान खान

इमरान खान को निजी डॉक्टर से जांच की अनुमति

May 15, 2025
पानी की जंग तेज: भारत बनाएगा 113 किमी लंबी नहर

पानी की जंग तेज: भारत बनाएगा 113 किमी लंबी नहर

June 17, 2025
अरुणा ईरानी

दो बार कैंसर, फिर भी फिट हैं अरुणा ईरानी

June 17, 2025
रेड

‘रेड 2’ की ओटीटी रिलीज डेट फाइनल

June 17, 2025
कांग्रेस

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, संगठन पर फोकस

June 17, 2025
अखिलेश यादव

मुआवजा बचाने के लिए सरकार ने आंकड़े छिपाए: अखिलेश यादव

June 17, 2025
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर टीम इंडिया से जुड़ेंगे 17 जून को

June 17, 2025
विराट कोहली

एंडरसन बोले: कोहली को गेंदबाजी करना तेंदुलकर से कठिन

June 17, 2025
स्कॉर्पियो

स्कॉर्पियो एन खरीद पर दो लाख से अधिक की बचत

June 17, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस

इंफाल में एयर इंडिया की सेवाएं बंद, एआई एक्सप्रेस जारी

June 17, 2025
पेंट्स

एशियन पेंट्स में बड़ी डील, मांग पर चिंता

June 17, 2025
चोकर

वेट लॉस के लिए गेहूं का चोकर: लाभ और सेवन के तरीके

June 17, 2025
हनुमानजी का गदा: शक्ति, सेवा और संतुलन का शाश्वत संदेश

हनुमानजी का गदा: शक्ति, सेवा और संतुलन का शाश्वत संदेश

June 17, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

इमरान खान को निजी डॉक्टर से जांच की अनुमति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
इमरान खान

डेस्क:लगभग दो साल से जेल की सलाखों के पीछे बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज भी अमानवीय यातनाएं झेलने को मजबूर हैं। अदियाला जेल में उनके साथ किया जा रहा व्यवहार न सिर्फ बर्बर है, बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़े करता है। पहली बार उनके बेटों सुलेमान और कासिम खान ने दुनिया के सामने अपने पिता की दर्दभरी दास्तान बयां करते हुए ये बातें कहीं थी। उन्होंने शहबाज़ शरीफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न उनके पिता को किसी से मिलने दिया जाता है और न ही उन्हें फोन पर बात करने का मौका मिलता है। बेटों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई थी कि इमरान खान की हालत पर ध्यान दिया जाए। इस बीच, इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए जेल प्रशासन को फटकार लगाई है।

इमरान मामले में जेल प्रशासन को फटकार

इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने मंगलवार को आदेश दिया कि इमरान खान को उनके दोनों बेटों से विदेश में फोन पर बात करने की इजाजत दी जाए और साथ ही उन्हें अपने निजी डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच करवाने की सुविधा भी मिले। अदालत ने स्पष्ट किया कि ये आदेश इंसानी हक और कानून के मुताबिक दिए गए हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि पिछले महीने इमरान खान की ओर से अदालत में दो याचिकाएं दायर की गई थीं — एक बेटों से टेलीफोन पर बात करने की अनुमति के लिए और दूसरी निजी डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच की मांग को लेकर। विशेष न्यायाधीश शाहरुख अरजमंद ने दोनों याचिकाओं को मंजूरी देते हुए जेल प्रशासन से जवाब मांगा था कि आखिर क्यों अब तक इन आवश्यक सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा गया।

इसके जवाब में जेल अधीक्षक ने सोमवार को अदालत में एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें जनवरी और फरवरी में पारित अदालती आदेशों को “जेल नियमों और संविधान की भावना के विपरीत” बताते हुए उन्हें रद्द करने की मांग की गई। उनका दावा था कि इन विशेष सुविधाओं को देना अन्य कैदियों के साथ भेदभाव होगा। लेकिन अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए साफ कहा कि 10 और 28 जनवरी तथा 3 फरवरी को दिए गए फैसले सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर पारित किए गए थे, और उन्हें रद्द करने का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने जेल अधीक्षक को इन आदेशों का “पूर्णत: पालन” करने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई अगले बुधवार तक टाल दी।

इस फैसले से एक दिन पहले ही इमरान खान के दोनों बेटे 28 वर्षीय सुलेमान खान और 26 वर्षीय कासिम खान एक दुर्लभ सार्वजनिक अपील में सामने आए थे। उन्होंने बताया कि वे कई-कई महीनों तक अपने पिता से बात नहीं कर पाते। उल्लेखनीय है कि इमरान खान अगस्त 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। उन पर अरबों रुपए के भ्रष्टाचार मामले में दोष सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा वे 9 मई 2023 को हुए देशव्यापी हिंसक प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में आतंकवाद-रोधी कानून के तहत भी कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In