• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चुनाव आयोग

J-K में चुनाव से ऐन पहले आर्मी अफसर को बना दिया SSP, चुनाव आयोग ने रोकी नियुक्ति

October 1, 2024
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

J-K में चुनाव से ऐन पहले आर्मी अफसर को बना दिया SSP, चुनाव आयोग ने रोकी नियुक्ति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 1, 2024
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
चुनाव आयोग

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में प्रशासन द्वारा भारतीय सेना में कार्यरत कर्नल विक्रांत पराशर को चुनाव प्रक्रिया के दौरान और मतदान से ठीक एक दिन पहले पुलिस सेवा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त करने के निर्णय पर चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आयोग ने इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मंगलवार को 11 बजे तक इस आदेश के अनुपालन संबंधी रिपोर्ट भेजने को कहा है।

निर्वाचन आयोग ने इसके साथ यह भी पूछा है कि विधान सभा चुनाव के लिए लागू आदर्श चुनाव संहिता के बीच आयोग की अनुमति के बिना यह नियुक्ति कैसे की गयी। आयोग के सचिव बी सी पात्रा ने इस पत्र में लिखा है, “मुझे आपको सरकार के आदेश संख्या 444-गृह, 2024 दिनांक 27.09.24 के आदेश का उल्लेख करने को कहा गया है जिसके अंतर्गत भारतीय सेना के गुलमर्ग स्थित उच्च क्षेत्र युद्ध कला स्कूल के कर्नल विक्रांत पराशर को जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसएसपी (प्रशिक्षण एवं विशेष कार्यवाही) के पद पर नियुक्त किया गया है।”

आयोग ने इस आदेश को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों के स्थानांतरण पर लगे पाबंदी के विरुद्ध माना है और इस आदेश के गुण-दोष या इसकी तात्कालिक जरुरत पर कोई टिप्पणी किए बगैर आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवधि के दौरान इस नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मंगलवार यानी एक अक्टूबर को मतदान होने हैं। इसमें 39.18 लाख से अधिक मतदाता 415 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। इनमें कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा, बारामूला और बांदीपोरा और जम्मू संभाग में जम्मू, उधमपुर, कठुआ और सांबा शामिल हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामूला विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि जम्मू जिले के अखनूर विधानसभा क्षेत्र में इस चरण के दौरान केवल तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

कश्मीर संभाग में 16 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, बारामूला, गुलमर्ग, वागूरा-क्रीरी, पट्टन, सोनावारी, बांदीपोरा और गुरेज (सु) शामिल हैं और जम्मू डिवीजन में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें उधमपुर पश्चिम, उधमपुर पूर्व, चेनानी, रामनगर (सु), बानी, बिलावर, बसोहली, जसरोटा, कठुआ (सु), हीरा शामिल हैं नगर, रामगढ़ (सु), सांबा, विजयपुर, बिश्नाह (सु), सुचेतगढ़ (सु), आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण, बाहु, जम्मू पूर्व, नगरोटा, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर, मढ़ (सु), अखनूर (सु) और छंब में इस चरण में मतदान होगा।

Previous Post

लद्दाख से सिंघु बॉर्डर पहुंचे सोनम वांगचुक हिरासत में लिए गए, राहुल का PM पर वार

Next Post

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, त्योहारों से पहले झटका

Next Post
अगले 9 महीने तक ₹300 सस्ता मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, नई सरकार में भी तोहफा

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, त्योहारों से पहले झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In