मुंबई :जावेद अख्तर और सलीम खान की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ में दोनों के करियर, पर्सनल लाइफ के बारे में बताया गया है। इसके जरिए जावेद अख्तर और सलीम खान के फैन्स उनके पुराने दिनों के बारे में जान सकते हैं, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी काफी हिट थी। तीसरे एपिसोड में जावेद अख्तर ने अपनी पहली शादी के बारे में बात की है और माना है कि हनी ईरानी को लेकर उनके मन में गहरा अपराध बोध है। उन्होंने कहा कि शादी के सफल नहीं होने की ज्यादा जिम्मेदारी उनके ऊपर है, जोकि लगभग 60-70 फीसदी है।
अलग हो सकती थी चीजें
जावेद अख्तर ने माना कि यदि जैसी समझ उनकी आज के समय है, ऐसी उस समय होती तो पहली शादी को लेकर चीजें कुछ अलग होतीं। वहीं, जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी ने भी जावेद अख्तर के साथ उस समय एक नए रिश्ते पर विचार किया, जहां पर बच्चे भी शामिल हों। उन्होंने यह माना कि ऐसे हालात बहुत ही व्यक्तिगत और दर्दनाक होते हैं। इससे किसी को घर तोड़ने वाला या फिर घर बर्बार करने वाला भी बताया जाता है।
जावेद की पहली पत्नी को शबाना का क्रेडिट
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी को इस बात का क्रेडिट दिया कि उन्होंने अपने बच्चों को उनके खिलाफ नहीं किया। यह माना कि हनी ने बच्चों को सुरक्षा दिलाने में काफी अहम रोल निभाया और इसी से यह सुनिश्चित हुआ कि बच्चे शबाना को सौतेली मां की तरह न देखें। शबाना और हनी के बीच आपस में भी बहुत अच्छा रिश्ता है।
हनी ईरानी और जावेद अख्तर की शादी 1972 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, फरहान अख्तर और जोया अख्तर। फरहान जहां बॉलीवुड एक्टर हैं और कई हिट फिल्में दे चुके हैं, तो जोया अख्तर भी जानी-मानी फिल्ममेकर हैं। हनी और जावेद का साल 1984 में तलाक हो गया था। इसके बाद जावेद ने शबाना आजमी से शादी की थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
